✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उबालने या फ्रिज में रखने के बावजूद फट जाता है दूध तो अपनाएं ये ट्रिक, लम्बे समय तक फ्रेश रहेगा दूध

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:01:58 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दूध एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो सभी घरों में रोजाना इस्तेमाल किया जाता है. सभी के घरों में लोग रोजाना दूध तो पीते ही हैं ताकि लोगों के शरीर में प्रोटीन और विटामिन की कमी ना हो. दूध कच्चा पदार्थ होता है यानी इसको ज्यादा दिन तक स्टोर करके नहीं रखा जा सकता है लेकिन फिर भी इसको एक से दो दिन तक लोग अपने फ्रिज या घरों में उबालकर रखते हैं लेकिन कभी-कभी यह फ़ट जाता है.

इस तरह से एक से ज्यादा दिन सुरक्षित रहेगा

बहुत से लोग दूध को दो-तीन बार उबालते हैं लेकिन जब ठंडा होने के बाद पीने के समय गर्म करने जाते हैं तो वह फट जाता है या फ्रिज में स्टोर करने के बाद जब वहां से निकालते हैं और गरम करते हैं तो दूध फटने की वजह से इसका स्वाद खराब हो जाता है और ये पीने लायक नहीं बचता है और दूध बर्बाद हो जाता है.इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएँगे जिसे आप दूध को फटने से बचा सकते हैं.

इस वजह से दूध फट जाता है

आपको बताये कि दूध में एसिडिक पीएच बहुत हल्की मात्रा में पाया जाता है,जिसकी वजह से दूध में मौजुद बैक्टीरिया इसको लैक्टिक एसिड बनाकर दही में बदल देते हैं.जिसमे ज्यादा मात्रा में एसिडिक पाया जाता है.इसलिए अगर आप दूध को फटने से बचाना चाहते है तो इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर रख सकते है.इससे ज्यादा देर तक दूध सुरक्षित रहता है और फटता नहीं है.

बेकिंग सोडा मिलाने से ज्यादा दिन तक सुरक्षित रहता है दूध

आपको बताओ कि ज्यादा मात्रा में दूध रहने की वजह से लोग एक दिन में इसे इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. जिसे इसको स्टोर करना पड़ता है. अगर आप भी चाहते हैं कि एक से अधिक दिन तक दूध को स्टोर करें तो इसमे बेकिंग सोडा मिला कर रखें इसे लंबे समय तक दूध सुरक्षित रहेगा.आपको बतायें कि दूध में बेकिंग सोडा मिलाने से आपको कई तरह के फायदे भी होते हैं.

बेकिंग सोडा दूध में मिलाने से होते हैं ये फायदे

 आपको बताओ कि दूध में जब बेकिंग सोडा मिलाया जाता है तो दूध का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है.इस दूध की अगर आप मलाई निकलते हैं तो इसमे अधिक मलाई निकलती है. क्योंकि दूध गाढ़ा हो चुका होता है.

Tags:Life style newsTips and tricksTips for store milkMilkMilk curdlingLife styleTips and tricks for milkTips

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.