✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इन गलतियों पर भारतीय टीम कर लेगी काम, तो बन सकती है विश्व विजेता, जानिए

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:36:26 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): क्रिकेट सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी पसंद की जाती है. लेकिन भारतीय टीम का हालिया फार्म उतना अच्छा नहीं रहा है. भारतीय टीम के लिए सबसे मुश्किल प्लेइंग-11 का चुनाव करना लग रहा है. दरअसल, टीम के कई सीनियर खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. यही कारण है कि टीम लगातार एक्सपेरिमेंट (Experiment) करती दिख रही है. हालांकि टीम प्रबंधन की मानें तो वो वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) के लिए बेस्ट टीम बनाने में लगी हुई है. वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू होगा और 13 नवबंर को फाइनल के साथ टूर्नामेंट का समापन हो जाएगा.

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया (Australia) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ सीरीज खेलनी है. इस दौरान भी टीम कई चेंज के साथ उतर सकती है. चलिए अब हम आपको बताते हैं कि वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम किन गलतियों पर काम कर लेगी तो टीम का वर्ल्ड चैम्पियन बनाना लगभग तय हो जाएगा.   

तेज गेंदबाजी में संतुलन

भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाजी एक बड़ा जटिल समस्या होता जा रहा है. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गैर-मौजूदगी में टीम के लिए अंतिम ओवर में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो रहा है. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) अंतिम ओवर में उस लय से गेंद नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजी भारतीय टीम के चिंता का विषय है. बता दें कि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप तक ठीक हो जायेंगे. उनके आने से तेज गेंदबाजी में धार मिलेगी.

ऑलराउंडर का फार्म में होना

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Rabindra Jadeja) को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी. उनका सफल सर्जरी भ हो गया है. लेकिन जडेजा वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो पायेंगे या नहीं यह फिलहाल कहना मुश्किल है. ऐसे में भारतीय टीम को जडेजा की जगह किसी और ऑलराउंडर की तलाश है. बता दें कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) तेज गेंदबाज-बल्लेबाज ऑलराउंडर के तौर पर टीम के लिए मौजूद हैं लेकिन टीम एक और ऑलराउंडर की ओर देख सकती है. टीम प्रबंधन फिलहाल अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम के साथ जोड़े रख सकती है.

सीनियर का फार्म चिंता का सबब

भारतीय टीम के लिए टॉप ऑडर बल्लेबाजी का फार्म चिंता का विषय है. कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली का फार्म टीम के लिए बड़ी चुनौती है. हालांकि पिछले कुछ मैचों से इनकी फार्म में सुधार आया है लेकिन वो लय खिलहाल तीनों के पास नहीं है.

ओपनिंग जोड़ी चिंता का विषय

भारतीय टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी का फार्म में नहीं होना भी बड़ी चिंता का विषय है. टीम के लिए फिलहाल रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करते हैं. लेकिन फिलहाल दोनों ही फार्म में नहीं हैं. ऐसे में भारतीय फैंस दोनों के फार्म में आने की दुआ कर रहे हैं.                 

           

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.