✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नीतीश कुमार का विरोध मेरे सामने कोई करेगा तो उतार दूंगा गर्दन : विधायक गोपाल मंडल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:56:19 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं.नवगछिया में आयोजित भीम संवाद कार्यक्रम में जेडीयू विधायक ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है. गोपाल मंडल  ने खुले मंच से कह दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का विरोध हमारे सामने कोई करता ही नहीं है, विरोध करेगा तो गर्दन उतार लेंगे.  इस बयान के बाद जेडीयू विधायक एक बार फिर विवादों से घिरते दिख रहे हैं .

सम्बोधन के समय मंच पर मंत्री अशोक चौधरी थे मौजूद   

दरअसल, रविवार को नवगछिया के गोपाल गौशाला में भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. वह अपनी सरकार की तारिक करते रथक नहीं रहे थे.नीतीश कुमार के विकास के बारे में लोगों को खूब बताया.लेकिन तारिक करते करते विधायक इतना नीतीश कुमार में मशगूल हो गए की वह क्या बोल रहे है शायद उन्हे ही मालूम नहीं है. जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बोल अचानक बिगड़ गए.  खुले मंच से गोपाल मंडल ने कह दिया कि जो भी नीतीश कुमार का विरोध करेगा उसका गला काट लेंगे. सम्बोधन के समय  मंच पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे. 

कभी विधायक ट्रेन में नग्न अवस्था में घूमते हुए नजर आए थे  
बता दें कि भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। जेडीयू विधायक पर भागलपुर में जमीन कब्जा करने के कई बार आरोप लग चुके हैं. वहीं जेडीयू विधायक बार बालाओं के साथ अश्लील गीतों पर डांस करने के भी शौकीन रहे हैं.  ट्रेन की बोगी में अर्धनग्न होकर घूमने वाले गोपाल मंडल किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं. अब नीतीश के विरोधियों का गला काटने की बात कहकर एक बार फिर से वे विवादों में घिर गए हैं. 

Tags:mLA GOPAL MANDALBHAGALPURBHAGAL PUR JDU PROGRAMMLA JDU GOPAL MANDALBIHAR NEWSCM NITISH KUMAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.