✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ICC World Cup 2023: आज से वर्ल्ड कप का आगाज, डेढ़ महीने तक रहेगा विश्व कप का बुखार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:11:42 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आज यानि 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है. वर्ल्ड कप क्रिकेट का बुखार डेढ़ महीने तक चलेगा.  इस आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट का होस्ट कंट्री भारत है. यह एक बड़ा आयोजन है. इसका उद्घाटन अहमदाबाद के स्टेडियम  में किया जाएगा. 

वर्ल्ड कप के बारे में जानिए खास बातें

आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और यह 19 नवंबर तक चलेगी.अहमदाबाद से शुरू होकर अहमदाबाद में यह चैंपियनशिप संपन्न होगी. शेड्यूल के अनुसार भारत का पहला वनडे मैच इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्टूबर को होने जा रहा है.भारत का मुकाबला अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को होगा. 10 स्थान पर कुल 48 मैच होंगे. इसमें से 42 मैच डे-नाइट खेले जाएंगे. और छह मैच सिर्फ दिन में होंगे. दोपहर 2 बजे से डे-नाइट मैच खेले जाएंगे वहीं दिन वाले मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे. आप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. 

जानिए कौन-कौन सा देश ले रहे हैं हिस्सा

इस वन डे वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया,साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हिस्सा ले रहे हैं. भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. 19 नवंबर को फाइनल मैच होगा जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन लीग के आधार पर खेला जाएगा.

इस चैंपियनशिप की प्राइज मनी को जानिए

आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में विजेता टीम को 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी. उपविजेता यानी रनर अप को 2 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी. इस चैंपियनशिप में भारत की मजबूत दावेदारी है.

Tags:ICC World Cup 2023world cup 2023icc cricket world cup 2023world cup 2023 scheduleindia world cup 2023world cup team 2023world cup 2023 time table

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.