✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

IAF Recruitment:10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी,इंडियन एयरफोर्स में निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 12:35:48 PM

TNP DESK- अगर आपका सपना एयरफोर्स में नौकरी पाने का है, तो यह मौका हाथ से न जाने दें. दरअसल भारतीय वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. कुल 47 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें लोअर डिवीजन क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर, कुक, कारपेंटर, पेंटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और अन्य पद शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू होगी. आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है. उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म निर्धारित पते पर भेजना होगा. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification)

शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. कुछ पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ पदों के लिए टाइपिंग या संबंधित ट्रेड में अनुभव भी मांगा गया है.

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee)

निःशुल्क 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा मौका माना जा रहा है.

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं

अब होम पेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें.

लोगों करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें

इसके बाद मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें

अंत में फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें

 

 

Tags:IAF Recruitmentiaf recruitment 2026iaf group c recruitment 2026iaf recruitment 2026 form fill upiaf civilian recruitment 2026iaf non combatant recruitment 2026iaf group c civilian recruitment 2026iaf agniveer vayu recruitment 2026 form fill upiaf agniveer vayu recruitment 2026 how to applyiaf agniveer vayu recruitment 2026 form kaise bhare

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.