टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन अलग-अलग तरह की तस्वीरें, वीडियो और खबरें सामने आती रहती है.कभी ये हमें हंसाती हैं, कभी सोचने पर मजबूर है, तो कभी दिल को गहराई से छू जाती है.इन दिनों ऐसा ही एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है.यह वीडियो एक छोटे से मासूम बच्चे और उसकी मां के बीच हुई बातचीत पर आधारित है.वीडियो की शुरुआत में एक मां अपने बच्चे से बेहद भावुक सवाल पूछती है कि अगर मैं कहीं चली जाऊं और वापस न आऊं, तो तुम क्या करोगे? यह सवाल सुनते ही बच्चा पहले बहुत ही मासूम और सहज अंदाज में जवाब देता है कि मैं आपकी तस्वीर से प्यार करूंगा.
कुछ ही पलों बाद माहौल बदल गया
बच्चे का यह जवाब सुनकर शुरुआत में यह सामान्य बातचीत लगती है, लेकिन कुछ ही पलों बाद माहौल बदल जाता है. जैसे ही बच्चे को एहसास होता है कि मां की बात किसी गंभीर स्थिति से जुड़ी हो सकती है, उसका मासूम चेहरा बदल जाता है.वह अचानक रोने लगता है और भावुक हो जाता हैरोते-रोते बच्चा अपनी मां से पूछता है, “क्या आप मर जाओगे?” यह सवाल सुनते ही वहां मौजूद लोग भी भावुक हो जाते है.मां उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा लगातार रोता रहता है और कहता है कि वह भगवान से प्रार्थना करेगा कि उसकी मां हमेशा उसके साथ रहे और कभी उसे छोड़कर न जाए.इस छोटे से दृश्य ने इंटरनेट पर लोगों के दिलों को छू लिया है.
भावनात्मक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.कई यूजर्स ने लिखा कि बच्चों की मासूमियत सबसे सच्ची और दिल को छू लेने वाली होती है. कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो परिवार और रिश्तों की अहमियत को और भी गहराई से समझाता है.वीडियो में बच्चे का रिएक्शन इतना वास्तविक और भावुक है कि देखने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही है.उसकी मासूमियत और डर इस बात को दिखाते हैं कि बच्चे अपने माता-पिता से कितना गहरा जुड़ाव रखते है.अंत में मां बच्चे को समझाती है कि वह हमेशा उसके साथ रहेगी और उसे कभी छोड़कर नहीं जाएगी. यह सुनकर बच्चा धीरे-धीरे शांत हो जाता है.