✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएम मोदी के हमशक्ल से मिले इरफान अंसारी, वीडियो शेयर कर कहा- मोदी जी से मिलने की हसरत थी, किस्मत ने हमशक्ल से मिला दिया

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:03:18 AM

TNP DESK:झारखंड के स्वास्थ्य, खाद आपूर्ति एवं उत्पादन प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर कर राजनीतिक गलियों में हलचल मचा दी.  बता दे अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां इस वीडियो में इरफान अंसारी मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि मोदी जी से मिलना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उनका हमशक्ल भेज दिया.

कभी-कभी हमशक्ल भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारा लगता 

उन्होंने कहा कि चेहरे वही थे, बस वादे कम थे फिर भी दिल खुश हुआ कभी-कभी हमशक्ल भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है. हालांकि डॉक्टर इरफान अंसारी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह मुलाकात कब और कहां हुई. वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई हमशक्ल मौजूद है जो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. जहां उत्तर प्रदेश निवासी अभिनंदन पाठक सबसे फेमस चेहरे में से एक है. उनकी शक्ल और भाव मोदी जी से इस कदर मिलते हैं कि कितने लोग तो भ्रमित हो जाते हैं कि सच में यही मोदी जी तो नहीं है. आपको बता दे अभिनंदन पाठक न सिर्फ मोदी जी के प्रशंसक है बल्कि लंबे समय तक भाजपा के लिए प्रचार का भी काम करते थे. आपको बता दे इनके अलावा विकास मंहत और एमपी रामचंद्र जैसे चेहरे भी मोदी के हमशक्ल के रूप में खूब चर्चाओं में रहते हैं .जहां चुनाव के दौरान यह सभी लोग मोदी के अंदाज में कपड़े पहनते हैं ,और उनकी शैली अपनाते हैं पूरे चुनाव में प्रचार करने के दौरान मौजूद रहते हैं. बता दे सोशल मीडिया पर लोग मंत्री इरफान अंसारी के इस वायरल वीडियो  पर कह रहे हैं कि यह ‘कटाक्ष’ है जो मौजूदा केंद्र की योजनाओं पर सवाल खड़े करता है.

Tags:modi ji lookalikeirfan ansari viral videosiwan modi lookalikepm modi siwan rallymodi ji fanviral video irfan ansarimodi siwan speechlookalike of pm modiirfan ansari newsmodi ji appearancesiwan newsviral video indiaindian politician lookaliketrending viral videossatire on modipolitical lookalikeviral sensation indiaTodays newsRecent newsTodays jharkhand newsTrending newsViral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.