✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पति ने पार की हैवानियत की हदें! पत्नी के साथ किया ऐसा सुलूक वीडियो देख कांप जाएगी रूह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:19:20 AM

टीएनपी डेस्क: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी रूह कांप जाएंगी.  इस वीडियो को देखकर आपको समझ में आएगा कि किस तरीके से लोग हैवानियत की हदें पार कर देते हैं.वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक पुरुष एक महिला को रस्सी में बांधकर बाइक से घसीटते हुए जा रहा है. महिला चीखती है, चिल्लाती है लेकिन उस पुरुष को उस पर तनिक भी दया नहीं आती है. इतना ही नहीं उस महिला को बचाने के लिए गांव के कोई लोग नहीं आते है. बताया जा रहा है कि ये घटना राजस्थान के नागौर जिले के पांचौड़ी क्षेत्र के नाहरसिंहपुरा गांव की है. 

मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह पुरुष महिला का पति है और यह शराब के नशे में है. पहले इसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और उसके बाद बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घसीटा. वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस मामले में उसकी पत्नी ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

बताया जा रहा है कि आरोपी पति का नाम प्रेमाराम है.  6 महीने पहले प्रेमाराम की शादी पंजाब की रहने वाली सुमित्रा के साथ कराई गई थी. सुमित्रा के पिता की डेथ हो चुकी थी. इसीलिए प्रेमाराम के परिवार वालों ने सुमित्रा की मां को शादी के लिए 2 लाख दिए थे और फिर अपने बेटे की शादी सुमित्रा से कराई. शादी के बाद से ही प्रेमाराम सुमित्रा को काफी प्रताड़ित करता था. प्रेमाराम अपनी पत्नी सुमित्रा को घर में ही बंधक बनाकर रखता था. न तो उसे कहीं जाने की इजाजत देता था और ना ही उसे किसी से बात करने देता था. इस मामले में पड़ोसियों का कहना है कि प्रेमाराम नशे की हालत में अपनी पत्नी की पिटाई करता है और उसने नशे की हालत में ही इस घटना को भी अंजाम दिया है. हालांकि मामला जो भी हो लेकिन इस तरीके की हैवानियत कहीं से भी सही नहीं है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सुमित्रा से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई  की जाएगी. 

Tags:Trending videoViral videoViral video newsViral newsSocial media viral videoRajasthan viral videoPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.