✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण के बाद कैसा होगा Reservation प्रणाली, इस रिपोर्ट में समझिए

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:37:46 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में आज यानी 11 नवंबर, 2022 को झारखंड विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र हुआ. यह सत्र झारखंड़ी और मूलवासियों के लिए ऐतिहासिक रहा. दरअसल, आज सदन से 1932 और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को पास कर दिया गया. हम इस स्टोरी में आपको बतायेंगे कि 27  प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद और उससे पहले में क्या बदलाव आयेगा. सबसे पहले समझेंगे कैसा था पुराना आरक्षण प्रणाली.

राज्य में पहले कैसा था आरक्षण प्रणाली

बता दें कि झारखंड राज्य में पहले एससी को 10 प्रतिशत आरक्षण, एसटी को 26 प्रतिशत, ओबीसी को 14 प्रतिशत और इडब्लूएस (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता था. कुल मिला दिया जाए तो ये 60 प्रतिशत हो जाता है. लेकिन राज्य में नई आरक्षण प्रणाली लागू होने के बाद ये आंकड़ा काफी बढ़ जाएगा.

राज्य की नई आरक्षण प्रणाली होगी ऐसी होगी

राज्य में नई आरक्षण प्रणाली लागू होते ही काफी कुछ बदल गया है. नई प्रणाली लागू होते ही ना सिर्फ ओबीसी को फायदा हुआ बल्कि एससी और एसटी का भी दायरा बढ़ गया है. बता दें कि नई प्रणाली के बाद एससी का आरक्षण 10 से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा. वहीं, एसटी का आरक्षण 26 से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जायेगा. इसके अलावा ओबीसी का आरक्षण 14 से बढ़कर 27 प्रतिशत हो जायेगा. वहीं, इडब्लूएस के आरक्षण प्रणाली में कोई बदलाव नहीं होगा. ये आरक्षण प्रणाली लागू होते ही राज्य में आरक्षण का कुल दायरा 60 से बढ़कर 77 प्रतिशत हो गया है.

विधानसभा से पारित होने के बाद भी नहीं लागू होगा आरक्षण प्रणाली

बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार ने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को पहले कैबिनेट से पास किया. उसके बाद सरकार इसे सदन से पास कर दिया. हालांकि, हम आपको ये बता दें कि सदन से पास होने के बाद भी राज्य में ये लागू नहीं होगा. इसमें एक पेंच और बाकी है. राज्य सरकार इस विधेयक को सदन से पास करने के बाद केंद्र सरकार से अनुरोध करेगा कि इसे नौंवी अनुसूची में शामिल किया जाए. नौंवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद ही यह झारखंड में लागू होगा.

झारखंड में कितनी जातियां ओबीसी में

सूत्रों की मानें तो झारखंड में कुल 22 जातियां एससी में आती हैं. वहीं, 32 जातियां एसटी में आती है. वहीं, ओबीसी को दो भागों में बांटा गया है, ओबीसी-1 और ओबीसी-2. BC-1 में कुल 113 जातियों को रखा गया है. वहीं, BC-2 में 33 जातियों को रखा गया है. 

देश को राज्यों में 80 प्रतिशत तक आरक्षण

बता दें कि देश के कई राज्यों में आरक्षण प्रणाली 80 प्रतिशत तक है. पूर्वोत्तर की बात की जाए तो अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम में अनुसूचित जनजाति के लिए 80 फीसदी तक आरक्षण है.

Tags:27 OBC reservation in Jharkhand27 OBC reservationjharkhand newsranchi newsझारखंड विधानसभा27  प्रतिशत ओबीसी आरक्षण

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.