✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जेल से छूटने के बाद मंडल कारा के कैदियों की कैसे बदल जाएगी लाइफ स्टाइल, पढ़िए पूरी खबर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:34:35 AM

शिवहर(SHIVHAR) : बिहार के शिवहर मंडल कारा प्रशासन ने डीएम के पहल पर एक बेहतरीन कार्य की शुरुआत की है. जेल में बंद बंदियों की जीवन शैली सुधारने और उनको अपराध की दुनिया से अलग करने के लिए स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने का काम किया  गया है. जेल में बंद बंदी सजा काटने के बाद अगर बाहर निकले तो वो अपनी जिंदगी की ना सिर्फ तस्वीर बदल सके बल्कि अपने लाइफ स्टाइल को भी नया मोड़ देने का काम कर सके. इसको लेकर शिवहर प्रशासन ने इस पहल की शुरुआत की है. 

यह भी पढ़ें

चीन ने ताबड़तोड़ मिसाइल दाग कर ताइवान को हड़काया, क्या है कारण जानिए 

कैदियों को रोजगार के लिए किया जा रहा प्रशिक्षित 

शिवहर के डीएम मुकुल गुप्ता के निर्देश  पर इस बेहतरीन योजना के तहत जेल में बंद बंदियों को रोजगार सृजन के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है. मोमबत्ती और अगरबत्ती निर्माण कर बंदी अब खुद जेल से बाहर निकलने के बाद अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं. खुद के बदौलत अपने जिंदगी में सफलता के नई इबादत लिखने का काम कर सकेंगे. दस दिनों तक चलने वाले इस प्रक्षिक्षण शिविर में खुद के स्वरोजगार शुरू करने के सभी  35  बंदियों को वैसे सभी गुर  सिखाये जा रहे हैं  जिससे उनकी जीवन शैली बेहतर हो सके और उनको अपने जीवन निर्वहन करने के लिए अपराध का रास्ता न चुनना पड़े. कैसे अगरबत्ती  और मोमबत्ती का निर्माण किया जा सके और बाजार में उसको किस तरीके से बेचकर मुनाफा कमाया जा सके सभी बिंदुओं पर कैदियों को प्रक्षिशन देने का काम किया जा रहा है. शिवहर जेल प्रशासन के इस बेहतरीन पहल की चारों  तरफ चर्चा है. जेल में बन्द बंदी भी इस प्रशिक्षण शिविर में जोर-शोर से हिस्सा ले रहे हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.