✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस तरह किया कन्या पूजन, कौन सी परंपरा का किया पालन, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:33:49 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): महानवमी पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीठ की परंपरा का निर्वहन कर अपने ध्येय को और मजबूती दी. मंगलवार सुबह नवरात्र की नवमी पर सीएम योगी ने विधि विधान से कन्या पूजन किया.उन्होंने मातृशक्ति की आराधना की. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया. दक्षिणा और उपहार देकर उनसे आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री ने  बटुक पूजन भी किया. सीएम योगी ने कन्या पूजन अनुष्ठान में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने मठ के प्रथम तल पर स्थित भोजन कक्ष में श्रद्धाभाव से परंपरागत रूप से पीतल के परात में, चांदी के लोटे में भरे जल से नौ कुंवारी कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये. उन्हें  उपहार एवं दक्षिणा दिया. उन्होंने कन्याओं की आरती उतारी. भोजन के बाद इन कन्याओं समेत सौ से अधिक कन्याओं व छोटे बालकों को मंदिर की रसोई में पकाया गया. ताजा भोजन प्रसाद योगी ने अपने हाथों से परोसा. नौ कन्याओं के अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों को भी श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया. सत्कार और स्नेह के भाव से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर नौ कन्याओं व बटुक भैरव के पांव पखारे और पूजन किया. इस दौरान सीएम के हाथों दक्षिणा मिलने से सभी काफी प्रफुल्लित थे. मौके पर सीएम योगी बच्चों से निरंतर संवाद करते रहे.  यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में भोजन प्रसाद की कोई कमी न रहे. इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे. परंपरा के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने मां भगवती की पूजा अर्चना भी की और उत्तर प्रदेश वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.