✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड में बरसात के समय कैसा चल रहा नक्सल अभियान! क्या है अब आगे की रणनीति, जानिए सारंडा के जंगल में क्या चल रहा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:47:13 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान बीते कई सालों से चलाया जा रहा है. इस बीच अब बरसात का मौसम शुरू हो गया. ऐसे में जंगल में अभियान अभी कैसा चल रहा है. आखिर सुरक्षाबल के जवान कहाँ तक पहुँच गए है और जंगल में फिलहाल कितने माओवादी बचे है. जिसे टारगेट कर जवान आगे बढ़ रहे है. साथ ही बरसात के समय कौन सी चुनौती  जवानों के सामने है. इस खबर में सभी जानकारी देंगे. आखिर नक्सलियों का खात्मा कब होगा.

सबसे पहले सारंडा के जंगल को जानना बेहद जरूरी है. बरसात के समय जंगल में रहना काफ़ी खतरनाक है. यह पुरा इलाका जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है.जितना ज्यादा पेड़ पौधे है आसमानी बिजली का खतरा भी उतना ही अधिक है. हाल में अभियान के दौरान आसमानी बिजली भी गिरी जिससे एक CRPF के अधिकारी की शहादत हुई. इस बीच अब आखिर अभियान में क्या बदलाव किया गया है और कैसे पूरे अभियान को चलाया जा रहा है यह जान लेना बेहद जरूरी है.

सारंडा के जंगल में चल रहे नक्सल अभियान की मोनेटरिंग पुलिस मुख्यालय से की जा रही है. सीधा कनेक्शन अधिकारी मुख्यालय से रखते है. इस बीच अब अभियान में मौसम विभाग की भी बड़ी भूमिका हो गई है. मौसम के पूर्व अनुमान के मुताबिक जंगल में अभियान चलाया जा रहा है. जब आसमानी बिजली का अलर्ट होता है तो ऐसे में सभी जवानों को सूचना दे दी जाती है. जिससे सभी जवान सुरक्षित स्थान पर पहुँच जाए. यह जानकारी अभियान में बड़ी कारगर साबित होती है. वैसे तो बरसात के समय जंगल में कई चुनौती है. एक तो आसमानी बिजली दूसरा जंगल में सांप का भी खतरा बना रहता है. इसके बावजूद नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. इस जंगल में छुप कर बैठे नक्सलियों को सीधे टारगेट किया जा रहा है. पुलिस सारंडा के जंगल को चारों तरफ से घेर चुकी है और घेर कर ढेर करने की तैयारी में है.

इस जंगल में अभियान पर अभियान आईजी माइकल एस राज ने बताया है कि किसी भी कीमत पर अभियान ना रोका जाएगा और ना ही धीमा होने वाला है. जंगल में जाबाज जवान मोर्चा संभाल कर डटे हुए है. अब नक्सलियों के खात्मे के बाद ही सुरक्षाबल के जवान वापस लौटेंगे. अगर देखे तो अभियान तेज है. इस दौरान कई बड़ी सफलता भी सुरक्षाबल के जवानों को मिली है. कई बंकर को ध्वस्त कर दिया. नक्सल समान को जब्त कर लिया. जिसे नक्सली अपने लिए सेफ जोन मान कर चल रहे थे. लेकिन यही उनके लिए काल बन गया.

इस जंगल में एक करोड़ के इनामी तीन नक्सली है. मिसिर बेसरा,एनल दा और आकाश दा. यह तीनों झारखंड में नक्सलवाद के जनक माने जाते है. इनाम की राशि से ही समझ जा सकता है कि यह कितना खतरनाक है. पुलिस का दावा है कि इस जंगल में ही तीनों का दस्ता मौजूद है. जिसे ढेर कर नक्सलवाद का खात्मा करेंगे.                                                             

Tags:How is the Naxal operation going on in Jharkhand during the rainy season? What is the strategy now? What is going on in the Saranda forest?naxal operationnaxal operation 2025anti naxal operationnaxal operation day 9naxal operation indiabokaro naxal operationbiggest naxal operationabujmarh naxal operationforest operation naxalindian army naxal operationkarregutta naxal operationanti naxal operation successnaxal operation chhattisgarhamit shah anti naxal operationoperation against naxalsvijay sharma on naxal operationbijapur naxal operation updatesecurity forces naxal operationchhattisgarh anti naxal operationnaxal operation jharkhandjharkhand naxal operationjharkhand anti naxal operationanti-naxal operation jharkhandnaxalites operation in jharkhandoperation against naxalites in jharkhandnaxal operationjharkhand police operationjharkhand naxalcrpf naxal operationnaxal attack in jharkhandanti naxal operation 2023anti naxal operationsjharkhand naxal updatejharkhand naxal attacknaxal terror jharkhandnaxal violence in jharkhandjharkhand naxal newsjharkhand naxal violence

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.