✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मरा हुआ साबित कैसे करूं? डेथ सर्टिफिकेट मांगने पर बैंक के सामने बहन का कंकाल लेकर पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 6:59:50 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मन विचलित हो जाता है.इन दिनों भी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे है और हर कोई इस मामले को लेकर चर्चा कर रहा है.

वायरल दावे के अनुसार वीडियो में एक व्यक्ति से जुड़ा हुआ बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कहानी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के एक युवक जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते से 19,300 रुपये निकालने के लिए उसके कंकाल को ही कंधे पर रखकर बैंक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक उसके बहन की मौत करीब दो महीने पहले हो चुकी थी.परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और बैंक द्वारा डेथ सर्टिफिकेट व कानूनी उत्तराधिकारी के प्रमाण की मांग के बाद युवक ने  बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया. उसने पहले कब्र खोदकर अपनी बहन का कंकाल निकाला और फिर  लगभग 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर बोरी में कंकाल रखकर बैंक तक पहुंचा.

इस वायरल दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग गरीबी, सिस्टम और बैंकिंग प्रक्रिया को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे है. कुछ लोग इसे व्यवस्था की असंवेदनशीलता बता रहे है तो कुछ इसे मानवता को झकझोर देने वाली घटना कह रहे है. 

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बैंकिंग प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित है जहां डेथ सर्टिफिकेट की मांग को लेकर स्थिति जटिल हो गई. इसी दावे के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस का विषय बन गया.ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग सरकारी प्रक्रियाओं और जरूरी दस्तावेजों के बारे में पूरी तरह जागरूक नहीं होते.डेथ सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी की कमी के कारण कई बार लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है.

Tags:Viral videoViral newsSocial media viral videoViral news todayBankofficerTrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.