✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लोग इतने गंवार कैसे हो सकते हैं... चाइनीज ‘चिंकी’ कहने पर भड़की नॉर्थ-ईस्ट लड़की फिर जो कहा देखिए

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 24, 2026, 2:36:12 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हुई बदसलुकी के बाद सोशल मीडिया पर एक नॉर्थ ईस्ट लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है.इस वीडियो में लड़की उन सभी लोगों को गंवार कह रही है जो नॉर्थ ईस्ट के लोगों को चाइनीज या दूसरे देश का निवासी समझते है. अपनी भड़ास निकाली है और कहा है कि भारत में रहकर लोगों को भारत का नक्शा ही नहीं पता है.सोशल मीडिया और एआई के जमाने में भी लोग इतने गंवार कैसे हो सकते है.

नॉर्थ ईस्ट लोगों के साथ गलत व्यवहार पूरी तरह से गलत

महिला ने उन सभी लोगों पर तंज कसा है जो पहाड़ी लोगों के साथ गलत व्यवहार करते है.महिला ने वीडियो में कहा है कि जिस तरह से बिहार, झारखंड यूपी या अन्य राज्य के लोग अपने राज्य में रहते है और अपने पसंद या पारंपरिक भोजन करते है वैसे ही अरुणाचल प्रदेश यानी नॉर्थ ईस्ट के लोग भी अपने राज्य में खुशी-खुशी रहते है लेकिन बाहर निकलने के बाद उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है जो बिल्कुल गलत है.यदि उनके साथ भी बुरा व्यवहार किया जाए जो नॉर्थ ईस्ट के लोगों को चिढ़ाते हैं या मजाक में लेते है तो उन्हें कैसा लगेगा.

महिला ने सरकार से किया है ये आग्रह

वीडियो में दिख रही महिला नस्ल भेद भाव करने वालों पर अपनी भड़ास तो निकालती ही है साथ ही इसके समाधान के लिए भी सरकार से अनुरोध करती है.उसने सरकार से अनुरोध किया है कि हर स्कूल के पाठ्यक्रम में उत्तर पूर्व की संस्कृति के लिए एक अध्याय रखा जाए ताकि छोटे बच्चों को नॉर्थ ईस्ट के बारे में जानकारी हो सके. नॉर्थ ईस्ट भी भारत का ही एक हिस्सा है और यहां के लोग भारतीय है.ताकी आगे जाकर भविष्य में हमारे बच्चों के साथ कोई भेदभाव ना हो और वह पुरी सम्मान के साथ देश में रह सके.

 वायरल वीडियो को लोग कर रहे है समर्थन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की लोग काफी ज्यादा तारीफ कर रहे है लोगों का कहना है कि यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा, आपने एकादम सही बोला दीदी...दूसरे यूजर ने लिखा है कि चिंता मत करो बहन हम भारतीय है ऐसे लोगों को इग्नोर करो..एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि यह छोटी सोच वालों को इग्नोर करना जरूरी है ये गंवार है.आपको जानकारी के लिए बता दे कि दिल्ली के मालवीय नगर में हुई नॉर्थ ईस्ट 3 महिलाओं के साथ भेदभाव और गलत व्यवहार को लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़ा रूख अपनाया है जहां अलग-अलग धराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

Tags:indian girl viral videoindian girl dance viral videox viral videomit viral videovideo viralinsta viral 2021 videotiktok viral video 2021racist video viralviral 2021 snake videoso cute girl videoindian drunk people funny videosindia thailand dance videoviral hitsviral songsviralvideoviral videoviral ai videosviral short videocrazee viral videosgold medalist viral videotrump response viral videoviral video white house baghow to viral short videojerriel cry4zee 😎 viral videogold medalist viral video 2026tom holland react viral videosgold medalist viral video twittershorts video viral kaise karegold medalist viral video 2026 linkgold medalist viral video 2026 boldshorts video viral kaise kare 2025how to viral shorts video on youtube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.