✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छोटे शहर के लोग कैसे बन रहे हैं करोड़पति? वजह जानकर हो जाएंगे आप हैरान!

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 6:42:01 PM

करोड़पति बनने के लिए बड़े शहर में रहना जरूरी नहीं हैं. क्योंकि अब छोटे शहरों के लोग भी लाखों-करोड़ों कमा रहे हैं और अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. पहले के लोग ये सोचते थे की वे छोटे शहर में कुछ बड़ा नहीं कर सकते हैं, लेकिन आज वही लोग कह रहे हैं “जहाँ हैं, वहीं से शुरू करेंगे” वाली माइंडसेट  के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इंटरनेट सबको बराबर का मौका दे रहा हैं, अब तरक्की जगह पर नहीं बल्कि आपकी मेहनत और सीखने की क्षमता पर निर्भर करता है.

छोटे शहर के लोग इंस्टाग्राम , युटुब, फ्रीलांसिंग, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन बिजनेस का काफी ज्यादा फाइदा उठा रहे हैं. कोई रील्स बनाकर पैसा काम रहा हैं तो कोई ऑनलाइन प्रोडक्ट्स बेचकर पैसा कमा रहा है. ग्राफिक डिजाइनिंग वीडियो एडिटिंग या कंटेंट राइटिंग करके भी लोग पैसे काम रहे हैं.  सबसे खास बात यह है कि इसमें इन्वेस्टमेंट बहुत कम लगता है, लेकिन अगर सही स्ट्रेटजी और मेहनत हो तो आप अनगिनत पैसे कमा सकते हो. वही अगर लोकल बिजनेस की बात करें तो छोटे शहरों में कंपटीशन या फिर आप बोल लीजिए प्रतियोगिता कम होने की वजह से लोग फूड स्टॉल्स , कपड़ों की दुकान, कोचिंग इंस्टिट्यूट, बुटीक, डेरी बिज़नेस या मोबाइल रिपेयर जैसी छोटी शुरुआत करके धीरे-धीरे उसे बड़े लेवल तक लेकर जा रहे हैं. कई लोग अपने लोकल बिजनेस को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट करके उसे ब्रांड बना रहे हैं और फिर ऑनलाइन ऑर्डर लेकर अपने काम को पूरे देश में फैला रहे हैं.

उनकी उपलब्धि के पीछे एक आसान लेकिन पावरफुल स्ट्रेटजी होती है, यह लोग पहले एक स्किल सीखते हैं फिर छोटे लेवल से शुरुआत करते हैं धीरे-धीरे एक्सपीरियंस लेते हैं, सोशल मीडिया का सही यूज करते हैं और सबसे जरूरी कभी हार नहीं मानते बल्कि हर फैलियर से सीखते हैं और खुद को और बेहतर बनाते हैं.

आज के समय में जानकारी की कोई कमी नहीं है यूट्यूब और इंटरनेट पर हर चीज़ सीखने के लिए उपलब्ध है, बस जरूरत है तो एक्शन लेने की जो लोग सिर्फ सोचते रहते हैं वह पीछे रह जाते हैं और जो लोग छोटी शुरुआत करके लगातार मेहनत करते हैं वह लोग आगे बढ़ जाते हैं.

अगर वो  लोग कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं ? आपको बस पहला कदम उठाना है सही समय का इंतजार मत करो क्योंकि सही समय कभी नहीं आता जो है जैसे है वहीं से शुरू करो और धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहो याद रखिए बड़ा शहर नहीं बल्कि बड़ी सोच जरूरी है सही दिशा और लगातार मेहनत ही आपको करोड़पति बन सकती है.

Tags:how to become millionersbusinessurban arearural areainstagramyoutubefreelancingdigital marketing

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.