☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल Berlin का हुआ उद्घाटन, हर तबके को मिलेगा बेहतर इलाज

रांची में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल Berlin का हुआ उद्घाटन, हर तबके को मिलेगा बेहतर इलाज

रांची(RANCHI): राजधानी रांची को एक और आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल “बर्लिन” मिल गया है. बर्लिन अस्पताल का आज यानी शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. बता दें कि रांची के सांसद संजय सेठ ने दीप प्रज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया. रांची के बीचों बीच अस्पताल खुलने से शहर की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा. किसी भी परिस्थितियों में लोगों को पास में ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी.

मिडिल क्लास को मिलेगी अच्छी सुविधा

बता दें कि अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची के बीचों बीच अस्पताल खुलने से रांची के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा इस अस्पताल में उम्मीद है कि मिडिल क्लास और गरीब लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी.

सुविधा के अनुसार होगा फीस

वहीं, अस्पताल के डायरेक्टर अम्बुज श्रीवास्तव ने बताया कि बर्लिन  अस्पताल में अन्य अस्पताल के मुकाबले सस्ते इलाज होंगे. उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सुविधा हो उसके अनुसार फीस रखा गया है.

रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची  

Published at:25 Nov 2022 06:03 PM (IST)
Tags:Hospital Berlinranchi hospitaljharkhand newsjharkhand latest newsranchi newsberlin hospital in ranchi
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.