✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खौफनाक! बहन से मिलने आए भाई की चाकू गोदकर हत्या, ससुर ने दिया खतरनाक वारदात को अंजाम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:48:36 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के आदित्यपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपनी बहन से मिलने आए एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 24 वर्षीय पुटुस कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के नालंदा जिले का निवासी था.

जानकारी के मुताबिक, पुटुस पहले अपने बड़े भाई के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुआ था और इसके बाद अपनी बहन रिशु कुमारी से मिलने आदित्यपुर पहुंचा था. वहीं पर उसका अपनी बहन के ससुर दशरथ प्रसाद से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दशरथ प्रसाद ने गुस्से में चाकू उठाकर पुटुस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल पुटुस को परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे बचा नहीं सके. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

बहन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दशरथ प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि रिशु कुमारी की शादी करीब दो साल पहले दशरथ प्रसाद के बेटे से हुई थी. यह शादी नालंदा जिले के देवरिया गांव में संपन्न हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. इस हत्या की खबर से इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं मृतक के परिवार में मातम का माहौल है.

Tags:latest newsviral newstrending newscrime newscrime news jamshedpurjamshedpur crime newsjamshedpur newsadityapur murderadityapur murder newsbig newsbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.