✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Big Breaking : तैमारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, सेब से लदा ट्रक पलटा, मदद कर रहे युवक को टूरिस्ट बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:18:24 PM

रांची (RANCHI) : रांची-टाटा मार्ग पर तैमारा घाटी में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कटक जा रहा सेब से लदा ट्रक घाटी से उतरते समय संतुलन खो बैठा और बीच सड़क पर पलट गया. हादसा देख यूपी के मऊ जिले का एक युवक ट्रक चालक की मदद के लिए गाड़ी रोककर मदद करने लगा.

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक टूरिस्ट बस ने नियंत्रण खो दिया और युवक को रौंद दिया. हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर दशम फॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने टूरिस्ट बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद रांची टाटा मार्ग पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, प्रशासन की तत्परता से यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया गया.

 

Tags:taimara ghati ka accident zonetaimara valleytaimara ghatitaimara valley mysterytaimara ghati ranchitaimara ghati newstaimara valley ranchi jharkhandtaimara valley ranchitaimara ghati ka rahasyataimara ghati viewtaimara ghati vlog#taimara valleytaimara village ka ghatiरांची taimara ghativalley of taimara village jharkhandtaimarawhere is taimara valleytaimara valley newstaimara valley drone viewdrone view taimara valleytruck loaded with apples overturnedyoung mandied on the spotcrushed by tourist bus

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.