✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वाराणसी में मनचलों की दबंगई! ऑटो में बैठी लड़की से बदसलूकी,Viral VIDEO देख भड़के लोग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 8:57:54 PM

TNP DESK- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक शर्मनाक  मामला सामने आया है, जहां ऑटो में बैठी एक युवती के साथ कुछ युवकों ने  अभद्रता की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है.

ऑटो के पास पहुंचकर करने लगे बदसलूकी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती ऑटो में बैठी हुई है, ऑटो में बैठी युवती के साथ सरेआम कुछ आवारा लड़के शर्मनाक हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में देखा जा सकता है की बाइक पर सवार लड़के लड़की को छेड़ने की कोशिश करते हैं और महिला ऑटो ड्राइवर से यह कहते हुए नजर आती है कि अगले चौराहे पर पुलिस होगी.

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है. मामले ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया और ट्विटर, फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म पर यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा.

पुलिस ने दी सफाई

मामले पर वाराणसी पुलिस की ओर से सफाई भी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं, लेकिन पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने कहा है कि वीडियो के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी वायरल वीडियो को बिना सत्यापन के साझा न करें और अफवाह फैलाने से बचे.

Tags:Viral videoTrending newsSocial media viral videoVaranasi viral videogirl in an auto-rickshaw is mistreatedVaranasi newsवाराणसी छेड़खानी मामलाGirl Harassment Viral Videoऑटो में युवती से बदसलूकी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.