✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीओ साहेब की गुंडागर्दी! जमीन विवाद सुलझाने के बजाए कर दी मारपीट, दारोगा ने भी एक बार में नहीं लिया आवेदन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:38:30 AM

पलामू (PALAMU) : पलामू के हुसैनाबाद में सीओ साहेब पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं जमीन विवाद को सुलझाने के बजाय मारपीट करने का भी आरोप लगा है. और तो और अंचलाधिकारी का मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं हुसैनाबाद थाने में शिकायत करने पर दारोगा द्वारा एक बार में आवेदन भी नहीं लेने का आरोप लगा है.

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल बेल बिगहा निवासी रविन्द्र कुमार मेहता ने अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद, और जिले के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर थाना में दिए गए आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि 31 मई 2025 को उन्होंने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी. हुसैनाबाद थाना में आवेदन नहीं लिया गया. रविन्द्र कुमार मेहता ने कहा है कि उनके साथ आपराधिक एवं गंभीर घटना घटी है. 31 मई 2025 को 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुसैनाबाद अंचलाधिकारी पंकज कुमार, सीआई संतोष कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी अचानक उनके निर्माणाधीन आवासीय स्थल पर पहुंचे. उनके भाई के माध्यम से सूचना देकर उन्हें पुराने घर से बुलाया गया. उनसे जमीन से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया.

मौके पर पहुंचने पर खाता संख्या 133, प्लॉट संख्या 123 कुल रकबा 1.85 एकड़ से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत किए गए. जो दादा जवाहर मेहता और द्वारिका मेहता के नाम पर खरीदी गई जमीन है.

अधिकारियों को यह भी बताया गया कि वर्तमान में उक्त जमीन सरकार के नाम पर दर्ज है. इस संबंध में कांड संख्या 1182/8 के तहत धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस पर सीओ पंकज कुमार अचानक भड़क गए और बोले, "काम ऐसे ही बंद रहेगा." जब उन्हें बताया गया कि कुछ लोग रिश्वत लेकर आम नागरिकों द्वारा खरीदी गई जमीनों को "बेआबाद" कर रहे हैं, तो वे अपना आपा खो बैठे और मेरा गला दबाने लगे. गाली देते हुए बोले, " जान से मार दूंगा."

अंचल निरीक्षक संतोष कुमार ने भी मुझे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी. अन्य पुलिसकर्मियों ने सफेद प्लास्टिक के डंडे से पिटाई की. किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर वहां से भागा और घटना का वीडियो बनाने लगा, तभी वे सभी लोग मुझे धमकाने लगे और दोबारा अपने पास बुलाकर गाली-गलौज करने लगे.

इस पूरी घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों को बुलाया गया जो इस घटना के गवाह हैं. जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ भी की जा सकती है. रविंद्र कुमार मेहता ने आवेदन में कहा है कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. जिसमें एक अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर एक आम नागरिक को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है. उन्होंने अंचल अधिकारी पंकज कुमार, सीआई संतोष कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने उच्चाधिकारियों से परिवार की सुरक्षा की मांग की है.

 

Tags:Hooliganism of CO sahab!palamu newshussainabad newsland disputecircle inspecter started beatinginspectorapplicationFIR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.