✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आस्था की आड़ में गुंडागर्दी! देखिए कावड़ियों ने कैसे बर्बरता से की CRPF जवान की पिटाई, जब Video हुआ वायरल तो..

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:51:03 PM

TNP DESK- इन दोनों सावन का महीना चल रहा है. श्रद्धालु कावड़ यात्रा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंच रहे हैं. लेकिन इसी बीच कुछ लोग आस्था की आड़ में गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. आस्था के नाम पर ऐसी हुड़दंगई मचाई हुई है जिसे देख हर कोई हैरान और परेशान है. ताजा मामला यूपी के मिर्जापुर से सामने आया है. जहां कुछ कावड़ियों ने एक सीआरपीएफ जवान के साथ ऐसी बर्बरतापूर्ण हरकत की जिसे देखकर हर कोई शर्मसार है. आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला 

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर एक सीआरपीएफ जवान की कुछ कावड़ियों ने जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कावड़िया जवान को फर्श पर गिरा कर लात घूंसे से उनकी पिटाई कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा बवाल टिकट को लेकर हुआ था. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ट्रेन पकड़ने के लिए टिकट लेने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कुछ कावड़ियों से कहा सुनी हो गई. जिसके बाद उन्होंने जमकर सीआरपीएफ जवान को स्टेशन पर ही पीटना शुरू कर दिया. वहीं पास खड़े लोग तमाशाबीन बने रहे.  जैसे ही घटना की जानकारी RPF को मिली वैसे ही तुरंत इस मामले में FIR दर्ज की और सात कांवड़ियों को हिरासत में ले लिया. हालांकि इसके बाद फिर जमानत पर उन्हें रिहा भी कर दिया गया है. 

इस साल अलग अलग जगहों से कांवड़ यात्रियों की कथित हिंसा का मामला सामने आ रहा है. वहीं लोग इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

 

Tags:Mirjapur newsMirjapur viral videoViral video newsViral videoकावड़ यात्राकावड़ यात्रा 2025कावड़ियों ने सीआरपीएफ जवान की पिटाई कीUP policeCrime newsUP crime newsकावड़ियों ने मचाया उत्पात

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.