✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Home Guard Vacancy 2025 : झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, जल्दी करें अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:05:04 PM

TNP DESK- झारखंड में सातवीं और दसवीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. ऐसे में अगर आपने अभी तक  झारखंड में होमगार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्दी कर लें क्योंकि 1614 पदों पर भर्ती के लिए कल यानी 16 जुलाई को आवेदन की आखिरी तारीख है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

बता दे कि ग्रामीण होमगार्ड के 1276 पदों पर भर्ती की जाएगी जबकि शहरी क्षेत्र में होमगार्ड के 338 पदों पर बहाली की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

ग्रामीण होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सातवीं पास की डिग्री होनी चाहिए. वहीं शहरी होमगार्ड पदों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 10वीं एवं उच्चतर संबंधित पढ़ाई की होनी चाहिए .

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी.

चयन प्रक्रिया (Selection Process) 

उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, हिंदी राइटिंग, Technical Proficiency Test ( सिर्फ शहरी अभ्यर्थियों के लिए) के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा.

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा .

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाना होगा.

 इसके बाद आपको होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा

अब अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा

इसके बाद लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा और फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 

अंत में भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रखना होगा

Tags:Home Guard Vacancy 2025:Jharkhand home guard vacancyJharkhand Home Guard Vacancy 2025Vacancy newsJharkhand vacancy news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.