✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Home Guard Bharti 2025: 10वीं पास के लिए बढ़िया मौका, होमगार्ड के 41,424 पदों पर जल्दी करें आवेदन 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:35:17 PM

TNP DESK- अगर आप 10 वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए अच्छी खबर है . दरअसल उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. 41,424 पदों पर ये भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू हो चुकी है वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 तक है.उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) 

10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं खास बात ये है कि इस भर्ती में लड़कियों को 20% आरक्षण दिया गया है. 

शारीरिक योग्यता 

ऊंचाई (पुरुष) : सामान्य, एससी, ओबीसी - न्यूनतम 168 सेमी

एसटी : न्यूनतम 160 सेमी

महिला : सामान्य, एससी, ओबीसी : न्यूनतम - 152 सेमी

एसटी : न्यूनतम 147 सेमी

वजन :महिलाओं का न्यूनतम वजन सभी श्रेणियों में 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है.

दौड़ : लड़कों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ना होगा.

लड़कियों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा.

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए.

ओबीसी, एससी, एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है.  

आवेदन शुल्क (Application Fee) 

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्‍मीदवारों को 400 रुपये, और एससी-एसटी को को 300 रुपये फीस देनी होगी.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के जरिए होगा.

कैसे करें आवेदन 

पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं

इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें

रजिस्ट्रेशन के बाद भर्ती के लिए फॉर्म भरे 

अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

अंत में फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर के प्रिंटआउट निकाल कर रखें

Tags:up home guard bharti 2025home guard bharti 2025 upup home guard 2025 bhartiup home guard new bharti 2025up home guard bharti 2025 updateup home guard bharti 2025 salaryup home guard bharti 2025 form kaise bhareup home guard bharti 2025 syllabusup home guard bharti 2025 age limitup home guard police bharti 2025up police home guard bharti 2025up home guard bharti 2025 new updateup home guard bharti 2025 form fil upup home guard bharti 2025 kab aayegi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.