टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लोग मानव जीवन में पैदा लेने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं और यदि पुनर्जन्म जैसी चीज है तो हर कोई यही मानता है कि वह हर जन्म मानव के रूप में पैदा ले. मगर दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका सपना जानवर बनना है. ऐसे में जिन लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो रहा वह आज की तकनीकी का इस्तेमाल कर यानि सर्जरी का इस्तेमाल करके खुद को जानवर का रूप दे रहे हैं. ऐसे ही एक महिला इटली से है जो बिल्ली बनने का सपना रखती है. और इसको पूरा करने के लिए उसने अपने शरीर में लगभग 20 सर्जरी करवाई और खुद के चेहरे को बिल्ली के रूप में बदला. अब आप यह सोचकर चौंक जाएंगे कि आखिर यह कैसा शौक है. पेट लवर होना और उन्हें पालना एक अलग बात मगर उनके जैसा दिखने यह कुछ अनोखा है.
शरीर में कॉस्मेटिक सर्जरी
इटली की रहने वाली इस महिला ने अपने शरीर में 20 बदलाव किए हैं. इस महिला की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है और इसका नाम चियारा डेल दिल है. चियारा का बचपन से ही सपना था कि वह बिल्ली की तरह दिखे जिसके लिए उसने अपने पूरे शरीर में कुल 72 जगह पर छेद कराए हैं. उसने अपने नाक होंठ सर और कई हिस्सों को बिल्ली जैसा बनवाया है. इतना ही नहीं महिला का जुनून ऐसा कि उसने अपनी जीभ को दो भागों में कटवाया. बिल्ली जैसा दिखने के लिए उसने अपनी पलकों से एक्स्ट्रा स्किन हटवाया और कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई.
टैटू के सहारे अपने बॉडी पर डिजाइन
इतना ही नहीं इसके साथ उसने अपने आंखों के अंदरूनी हिस्से को टैटू के जरिए काला करवाया है. ताकि उसकी आंख बिल्ली की तरह दिखे. अपने सर पर उसने बिल्ली की तरह दो छोटी-छोटी सींग बनवा जैसे बिल्ली का माथा उठा हुआ होता है. वैसा उसने अपने सर को आकार दिया. कानों को भी उसने बिल्ली की तरह आकार देते हुए बदला. हाथों में बिल्ली के पंजे जैसे नाखून बनवाएं. महिला का कहना है कि अब तक उसने इतना ही किया है आगे वह और भी कई बदलाव करना चाहती है. शरीर पर बिल्ली जैसे बाल देखने के लिए उसने टैटू का सहारा लेते हुए अपने बॉडी पर डिजाइन बनवाएं.
11 साल की उम्र से शुरू की सर्जरी
महिला की माने तो वह अपने शरीर में बदलाव 11 साल की उम्र से कर रही है. तब से धीरे-धीरे कर उसने शरीर में कई बदलाव किए हैं और आगे भी वह अपने शरीर को पूरी तरह से बिल्ली के आकार और रूप में परिवर्तन करना चाहती है और मौका मिलते ही वह ऐसा करेगी भी. सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. जिसने भी इसे देखा वह हैरान हो गया. लोग इस फोटो को भी काफी शेयर कर रहे हैं.