☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ इस धंधे का खुलासा 

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ इस धंधे का खुलासा 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): विलासिता की चाह को पूरा करने के लिए लोग जैसे- तैसे पैसा कमाना चाहते हैं. ग्लैमर की दुनिया के लोग तो और भी गलत राह तक पहुंच जाते हैं. ऐसा ही एक मामला मुंबई में आया है जहां पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसमें एक भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पकड़ी गई है.

एक रात के लिए 50 हजार से 80 हजार रुपए की मांग

मुंबई पुलिस के अधिकारी के अनुसार भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सुमन बाकायदा एक रैकेट चला रही थी जिसकी वह दलाल थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल सर्विस ब्रांच को इस संबंध में गुप्त जानकारी मिली थी की आरे कॉलोनी के एक इलाके में रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलता है. पुलिस में बहुत योजनाबद्ध तरीके से एक व्यक्ति को बता और ग्राहक भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन के पास भेजा. एक्ट्रेस ने एक रात के लिए 50 हजार से 80 हजार रुपए की मांग की.

ऐसे चलता था देह व्यापार का धंधा 

पुलिस ने पूरी तैयारी कर भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी को होटल में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया है.'लैला मजनू'  के अलावा 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी' जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो में भी उसने काम किया है.  भोजपुरी अभिनेत्री के आगे से तीन अन्य मॉडल को भी पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार सुमन कुमारी उन लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थी जो फिल्मी दुनिया में काम करने के लिए मुंबई आती थीं. उन्हें बड़े-बड़े लोगों से मिलवा कर देह व्यापार का धंधा भी करवाती थी और छोटे-मोटे काम भी दिलवा देती थी. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है.

Published at:22 Apr 2023 12:39 PM (IST)
Tags:High profile sex racket bustedBhojpuri actress arrestedmumbai
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.