✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ए ट्विटर भैया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसे भी भर दिए हैं हम.......अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर की विनती, पढ़िए पूरी खबर

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:57:02 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ट्विटर ने रातों रात कई लोगों के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है. अब इसपर अमिताभ बच्चन ने काफी फनी अंदाज में ट्वीटर से विनती की है. बच्चन साहब के इस स्टाइल पर सभी अब रिएक्ट कर रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हो या राज्यसभा सांसद संजय सिंह या फिर उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य सभी के अकाउंट से ब्लू टिक स्टेटस हटा लिया गया है. यहां तक कि फिल्म स्टार सलमान खान शाहरुख खान जैसे सेलिब्रिटी के अकाउंट से भी ब्लूटिक हट गए हैं . अमिताभ बच्चन ने अपने आकॉउन्ट पर टिक वापस लाने के लिए एक मजाकिया अंदाज में पहल की. अब एक्टर के इस ट्वीट पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं.

अमिताभ ने कहा अब गोड़वा पड़ी का.....

बच्चन साहब ने ट्वीट कर विनती की जिसमे उन्होंने लिखा कि ‘T 4623  ए ट्विटर भैया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसे भी भर दिए हैं हम... तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लाई भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं. हाथ तो जोड़ रहे हैं हम. अब का, गोड़वा जोड़े पड़े का ?? अब इस ट्वीट को पड़ने के बाद किसी की हसी नही रुक रही हैं, और लोग भी इसपर खूब रिएक्शन दे रहें हैं.

जानिए क्यों हटाया गया ट्वीट

एलन मस्क के द्वारा ट्विटर को अधिकृत करने के बाद इसे आर्थिक रूप से वायवल बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. उनमें से एक है वेरीफाइड अकाउंट. इसके लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ते हैं. जिन्होंने इसका भुगतान नहीं किया वैसे बड़े-बड़े नाम के अकाउंट से ब्लूटिक हटा लिए गए हैं. शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल थी. बड़े नाम वाले ट्विटर यूजर्स इसका भुगतान नहीं किया तो फिर उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया गया. भारत में बीती रात ट्विटर ने बड़ा एक्शन लेते हुए अनपेड अकाउंट वाले बहुत सारे राजनेता फिल्म स्टार और सेलिब्रिटी के अकाउंट से ब्लूटिक स्टेटस हटा दिया.

ब्लू टिक वापस लाने के लिए लगेंगे पैसे

ट्विटर ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी कि ब्लूटिक जिन यूजर्स को चाहिए,उन्हें भुगतान करना पड़ेगा इसकी दर मासिक और सालाना निर्धारित की गई है. ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व के कई बड़े राजनेता, शासनाध्यक्ष, फिल्म स्टार और अन्य क्षेत्र में प्रसिद्धि रखने वाले हस्तियों के अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है. वैसे ट्विटर ने 3 दिन की मोहलत दी है कि वे अगर शुल्क भुगतान करने का आश्वासन देते हैं तो उनका स्टेटस बहाल किया जा सकता है.

 

 

 

Tags:TwitterAmitabh BachchanAmitabh Bachchan requested by tweetingTRENDINGTHENEWSPOSTENTERTAINMENT

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.