✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

“ए नरेंद्र, दे सिलेंडर!”... गैस संकट के बीच बच्ची का वीडियो वायरल, सरकार से की सीधी अपील, देखिए Video 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 4:12:48 PM

TNP DESK- देश के कई हिस्सों में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है. लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं लेकिन फिर भी कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. इस बीच इस गंभीर समस्या के बीच एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गया है. 

वीडियो में बच्ची मासूम अंदाज में कहती नजर आ रही है “ए नरेंद्र, दे सिलेंडर!”उसकी यह सीधी और भावुक अपील लोगों के दिलों को छू रही है.वीडियो में बच्ची के चेहरे के एक्सप्रेशंस और उसकी आवाज़ में छिपी शिकायत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में कई यूज़र्स इसे आम आदमी की आवाज़ और मासूमियत भरा कटाक्ष कह रहे हैं. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं.

लोग इस वीडियो को गैस संकट की सच्चाई का प्रतीक बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक बच्ची की आवाज नहीं बल्कि उन लाखों परिवारों की तकलीफ है जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है बल्कि यह भी याद दिला रहा है कि आम लोगों की बुनियादी जरूरतें आज भी कई जगहों पर एक चुनौती बनी हुई हैं.

Tags:Viral newsViral videoViral video newsSocial media viral videoगैस सिलेंडर संकटसिलेंडर संकटGas cylinder crisis

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.