✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आप भी भूल जाते हैं किसी को कॉल करना, व्हाट्सएप पर ऐसे शेड्यूल करे वॉयस और वीडियो कॉल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 12:38:36 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): यदि आप नौकरीपेशे से जुड़े हैं तो आपको बहुत बार प्रोफेशनल वीडियो कॉल या कॉल पर मीटिंग शेड्यूल की जरूरत पड़ती होगी. जिसके लिए आप अलग-अलग प्लेटफॉर्म का उपयोग आप करते है. हालांकि इन प्लेटफार्मों में वीडियो कॉल या कॉल शेड्यूल करने का प्रोसेस काफी लंबा होता है लेकिन आज हम आपको व्हाट्सएप के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने वाले है जहां आपको किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप केवल व्हाट्सएप पर ही कॉल का समय, तारीख और विषय सेट कर सकते है. जहां कॉल शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को नोटिफिकेशन मिल जाता है और कोई भी मिस गलती से मिलना भी नहीं कर पाता है.

समय की होती है बचत

आपको बता दे कि जब आप व्हाट्सएप पर किसी मीटिंग कॉल को शेड्यूल करते है तो अब समय की भी बचत होती है.बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि बार-बार समय तय करने के सभी को कॉल करना पड़ता है या मैसेज करके बताना पड़ता है लेकिन अब सीधे इंटरफ़ेस से लोगों को कॉल करके आमंत्रित किया जा सकता है.यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल है जिसको इस बारे में अब तक जानकारी नहीं है तो चलिए हम इसका पूरा आसान प्रोसेस बता देते हैं कि आप व्हाट्सएप ग्रुप चैट में कॉल शेड्यूल कैसे कर सकते है.

अब किसी को कॉल करना भूलन मुश्किल

व्हाट्सएप का ये फीचर आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने का पूरा मौका देता है. कई बार ऐसा होता है कि हम ऑफिस के काम की वजह से घर के लोगों का बर्थडे एनिवर्सरी भूल जाया करते है जिसकी वजह से अपने बच्चे, पत्नी या अन्य सदस्यों की नाराजगी झेलनी पड़ती है लेकिन व्हाट्सएप का यह फीचर जरूरी कॉल या मीटिंग को भूलने नहीं देगा.वहीं अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप चैट में कॉल शेड्यूल कर लेते है तो खास मौके पर आपके लिए काफी मददगार साबित होता है कैसे चलिए पूरी प्रक्रिया बताते है.

रिमाइंडर भी भेजता है व्हाट्सएप

आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने एक फीचर लॉन्च किया है जहां फीचर यूजर्स को ग्रुप चैट के अंदर कॉल या वीडियो कॉलिंग के लिए खास समय, तारीख सेट करने की सुविधा दी जाती है जब आप कॉल शेड्यूल करते है, तो इसका नोटिफिकेशन ग्रुप के सभी सदस्यों को मिल जाता है साथ ही मीटिंग शुरू होने से पहले ही सभी को 15 मिनट पहले व्हाट्सएप रिमाइंडर भी भेजता है.जिसकी वजह से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं होती, सभी सदस्य पहले से ही तैयार होते है और आपके शेड्यूल की गई मीटिंग काफी अच्छे से सफल पूर्वक हो जाती है.

ये रहा आसान तरीका

यदि आप भी व्हाट्सएप पर कॉल या वीडियो कॉल शेड्यूल करना चाहते है तो सबसे पहले आपको व्हाट्सएप के ऐप पर ग्रुप चैट को खोलना है. यहां आपको शेड्यूल कॉल का विकल्प दिखता है अब अब आपको चैट स्क्रीन पर बांये कोने पर कॉल आइकन पर टैप करना है.यहां आपको शेड्यूल कॉल का विकल्प दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना है अब अगली स्क्रीन पर अपनी कॉल के लिए कोई सब्जेक्ट या टॉपिक डालना है.उदाहारण के तौर पर अगर आप ऑफिस में किसी बात को लेकर चर्चा करना चाहते है और मीटिंग रखना चाहते है तो आप इस विषय को वहां लिख सकते है.वही आप कॉल के लिए किस दिन और किस समय पर चर्चा करना चाहते है आपको यहां लिखना होगा. अब यहां आपको वॉयस या वीडियो कॉल करना चाहते है दोनों में से कोई एक को सेलेक्ट करना है और शेड्यूल ऑप्शन पर क्लिक करना देना है.इस तरह कॉल शेड्यूल हो जाता है.

Tags:whatsapp call scheduleschedule whatsapp callschedule whatsapp callswhatsapp call schedule callwhatsapp call schedulerwhatsapp schedule callwhatsapp call schedule updateschedule call on whatsapphow to schedule whatsapp callschedule whatsapp group callwhatsapp schedule call tamilschedule calls on whatsapphow to schedule whatsapp callsschedule whatsapp group callsschedule group calls whatsappschedule a call on whatsappwhatsapp call schedule kaise karewhatsapp scheduled call

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.