✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ये लीजिये! रावण वध से पहले ही धड़ाम से गिर गया रावण, मच गया हड़कंप, देखिए Video 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:51:35 PM

TNP DESK- विजयादशमी के मौके पर मोकामा में हर साल की तरह इस बार भी रावण वध की तैयारी जोरों पर थी. लेकिन बुधवार को अचानक एक अजीब नजारा देखने को मिला. नगर के मारवाड़ी हाई स्कूल के मैदान में जैसे ही रावण का विशालकाय पुतला खड़ा किया गया, वह संतुलन बिगड़ने से अचानक धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा.

रावण के गिरते ही वहां मौजूद आयोजन समिति के सदस्य और स्थानीय लोग हड़बड़ा गए. तभी संयोग से तेज बारिश भी शुरू हो गई, जिससे न केवल रावण बल्कि उसके साथ खड़े कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी पूरी तरह भींग गए.

इस अप्रत्याशित घटना से पूरे आयोजन को लेकर संशय का माहौल बन गया है. गुरुवार को होने वाले रावण वध समारोह की सफलता अब मौसम की मार पर टिकी दिखाई दे रही है.

गौरतलब है कि मोकामा में पिछले पचास वर्षों से दशहरा के अवसर पर रावण वध का भव्य आयोजन किया जाता रहा है. इस बार भी इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने स्थल का निरीक्षण किया था. लेकिन लगातार हो रही बारिश ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है.

अब देखने वाली बात यह होगी कि परंपरा को आगे बढ़ाने वाला यह दशहरा उत्सव बारिश और गिरे हुए रावण के बाद भी तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हो पाता है या नहीं.

Tags:Bihar newsMokama newsDurga pujaDurga puja 2025रावण बधवायरल वीडियोViral Video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.