✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

‘कौन कलर की साड़ी पहनी हो...’ गाने पर ठुमका लगाते दिखा हेमंत का हुबहू, वीडियो हुआ वायरल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:14:01 PM

रांची(RANCHI): पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है. झारखंड में भी हर ओर नए साल की धूम देखने को मिल रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंडवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी. सोशल मीडिया भी नए साल के सेलिब्रेशन वीडियो से भरा हुआ है. कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं. पार्टी से लेकर आतिशबाजी तक देखने को मिल रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर रांची का एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है जिसने झारखंड में नए साल के उत्सव को और भी मजेदार बना दिया है. इस मजेदार वीडियो में सीएम हेमंत सोरेन ‘आखिर किस कलर की साड़ी पहनी हो’ गाने पर ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं. यकीन नहीं हुआ न. लेकिन जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपकी भी आंखे धोखा दे जाएंगी. वहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. चलिए बताते हैं आपको इस वायरल वीडियो की सच्चाई.

वीडियो में हेमंत सोरेन का हमशक्ल

दरअसल, इस वायरल वीडियो में जो शख्स डांस कर रहा है वह हुबहु हेमंत सोरेन के जैसे लग रहा है. वह सीएम सोरेन नहीं बल्कि उनके जैसा दिखने वाला या फिर यूं कहे कि उनकी तरह लंबी दाढ़ी और लंबे बाल का लुक रखने वाला एक शख्स डांस कर रहा है. शख्स के साथ गाने पर और भी कई लोग नाचते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि रांची में पहली बार सीएम हेमंत सोरेन का हमशक्ल देखा गया है. इससे पहले मुन्ना लोहारा नाम के शख्स को भी सीएम हेमंत सोरेन के हमशक्ल के तौर पर खूब पहचान मिली थी.

बता दें कि, सीएम हेमंत सोरेन के जेल से निकलने के बाद उनका नया लुक देखने को मिला था. सीएम जेल से लंबी दाढ़ी और लंबे बाल के साथ बाहर निकले थे. जिसके बाद सीएम का ये लुक युवाओं के बीच काफी चर्चित हुआ था. साथ ही कई युवाओं ने सीएम का ये लुक भी अपनाया था. बहरहाल, सीएम हेमंत का हमशक्ल ही सही लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. साथ ही यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.  

Tags:hemant sorenhemant soren newsjharkhand cm hemant sorencm hemant sorenviral videohemant soren latest newshemant soren duplicate videohemant soren today newsjharkand cm hemant sorenhemant soren viral videohemant soren cmcm hemant soren newshemant soren duplicatehemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenhemant soren speechhemant soren jharkhand newsjharkhand hemant soren newshemant soren dupalicate person in ranchiझारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटसोशल मीडियासोशल मीडिया वायरल वीडियोइंस्टाग्रामइंस्टाग्राम वायरल वीडियोसीएम हेमंत सोरेनसीएम हेमंत सोरेन वायरल वीडियोहेमंत सोरेन का हमशक्लharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateSocial MediaSocial Media Viral VideoInstagramInstagram Viral VideoCM Hemant SorenCM Hemant Soren Viral VideoHemant Soren's Lookalikeहेमन्त सोरेनहेमन्त सोरेन समाचारझारखंड के सीएम हेमन्त सोरेनसीएम हेमन्त सोरेनवायरल वीडियोहेमन्त सोरेन नवीनतम समाचारहेमन्त सोरेन डुप्लीकेट वीडियोहेमन्त सोरेन आज की खबरझारखण्ड के सीएम हेमन्त सोरेनहेमन्त सोरेन का वायरल वीडियोहेमन्त सोरेनसीएमसीएम हेमन्त सोरेन समाचारहेमंत सोरेन डुप्लिकेटहेमंत सोरेन झारखंडझारखंड हेमंत सोरेनहेमंत सोरेन भाषणहेमंत सोरेन झारखंड समाचारझारखंड हेमंत सोरेन समाचाररांची में हेमंत सोरेन डुप्लिकेट व्यक्ति

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.