✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हेमंत सोरेन की रिमांड पूरी, कहां रहेंगे पूर्व सीएम-होटवार या कैंप जेल में जानिए

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:42:05 AM

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है. ईडी आज उन्हें कोर्ट में पेश करेगी. बताया जाता है आज हेमंत सोरेन को होटवार जेल भेज, कैंप जेल भेज दिया जायेगा. हालांकि इसको लेकर संशय बना हुआ है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों ही जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री को रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. 

13 दिनों तक ईडी कर चुकी है पूछताछ 

बता दें कि रांची के बड़गाई स्थित 8.5 एकड़ जमीन मामले और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप हेमंत पर है. ईडी ने उन्हें 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. अब तक हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों ने रिमांड में लेकर 13 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है. 

22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे हेमंत

बता दें कि बरगाई अंचल के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रताप की भी न्यायिक हिरासत की अवधि 22 फरवरी को ही समाप्त हो रही है. इसलिए दोनों की एक ही दिन कोर्ट में पेशी हो इसे देखते हुए कोर्ट ने फिलहाल हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि 22 फरवरी तक ही बढ़ाई है. 22 फरवरी के बाद यदि जरूरत पड़ी तो उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि और भी आगे बढ़ाई जा सकती है.

27 फरवरी को हाईकोर्ट में में होगी सुनवाई

वहीं 27 फरवरी को हाई कोर्ट में भी हेमंत सोरेन मामले में सुनवाई होनी है. बता दें कि हेमंत सोरेन पर बरगाई अंचल के पास साढ़े आठ एकड़ जमीन को गलत तरीके से खरीदने का आरोप है. जिसपर ईडी की टीम ने उन्हें 31 जनवरी की देर शाम मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से हेमंत सोरेन पिछले 13 दिनों से ईडी की रिमांड पर हैं. पहली बार ईडी ने कोर्ट से पांच दिनों की रिमांड ली थी और फिर उसके बाद कोर्ट से दोबारा पांच दिनों की रिमांड मिली थी. 10 दिनों की रिमांड के बाद भी सोमवार को ईडी ने और तीन दिनों की रिमांड मांगी, जिसकी कोर्ट ने अनुमति दे दी.

कितने दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व सीएम

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री बने थे. इस दौरान राज्य में कई दिनों तक राजनीतिक अस्थिरता भी दिखी थी. अब देखने वाली बात होगी कि हेमंत सोरेन को अभी और कितने दिनों तक न्यायिक हिरासत में वक्त गुजारना होगा.

Tags:Hemant Soren's remand completedformer cm Hemant SorenHemant Soreneded ranchiranchijharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.