✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

थोड़ी देर में हेमंत सोरेन की कोर्ट में होगी पेशी, पूछताछ के लिए ईडी करेगी रिमांड की मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:36:08 AM

रांची(RANCHI): हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी अब से थोड़ी देर बाद होगी. उन्हें आज ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा. हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी. पेशी के पहले ईडी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है.  फिलहाल हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर में रखा गया है. वहीं सीआरपीएफ के डीआईजी निशान्त कुमार ने ईडी कार्यालय का जायजा लिया है.
 
रात में हेमंत सोरेन की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि सीएम आवास में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारियों ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया. इसके बाद ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गई. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी कथित जमीन घोटाला मामले में हुई है. इससे पहले 14 आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
 
चंपई सोरेन को नई सरकार बनाने का दावा

हेमंत सोरेन ने गिरफ्तार से पहले राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया. जिसपर राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही ईडी के अधिकारी भी राजभवन पहुंचे थे. वहीं, चंपई सोरेन राज्यपाल के समक्ष 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. लेकिन उन्हें राज्यपाल ने सरकार बनाने की तिथि नहीं दी है.

 रिपोर्ट: संजीव ठाकुर 

Tags:jharkhand newsranchi newshemant soren news todayHemant Soren will appear in the courtEDhemant sorenhigh courtchampai soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.