✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हेमंत सोरेन ने बजरा की जमीन को पुलिस बल तैनात कर कराया था कब्जा! सरकार पर हमलावर हुए बाबूलाल  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:20:02 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में जमीन घोटाले मामले में ED की कार्रवाई तेज है. ताबड़तोड़ कार्रवाई से कई लोगों की नींद उड़ी हुई है. वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस घोटाले को मुद्दा बना कर सरकार को घेरने में लगा है. तमाम घोटाले में सरकार पर सवाल उठा रहा है. ईडी ने बरियातू और बजरा की जमीन को जैसे ही जब्त किया झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है. भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया. बाबूलाल ने सीधे बजरा भूमि कब्जे का आरोप मुख्यमंत्री पर लगाया है.

 

पुलिस ने तो सत्ता के निशाने पर काम किया लेकिन ED ने सच्चाई सामने लाया

बता दे कि झारखंड में अधिकारियों और भू माफियाओं ने सेना की कब्जे वाली जमीन के अलावा बजरा मौजा की जमीन को फर्जी तरीके से दस्तावेज बना कर बेच दिया था. इस जमीन घोटाले में जैसे जैसे खुलासे हो रहे है. वैसे विपक्ष सरकार पर आक्रामक हो कर वार कर रही है. बाबूलाल ने झारखंड पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया और कहा कि पुलिस ने तो सत्ता के निशाने पर काम किया लेकिन ED सभी घोटाले की जांच कर सच्चाई सामने ला रही है. बाबूलाल ने हेमंत सोरेन से पूछा की किसके इशारे और दबाव में पुलिस ने कोई जांच नहीं किया है. पुलिस को इतनी हिम्मत कहां से मिली इसका जवाब देना होगा.      

कौन कौन से लोगों के नाम सामने आएंगे

बता दे कि पिछले एक साल से झारखंड में जमीन घोटाले की जांच ईडी कर रही है. सेना की कब्जे से लेकर अन्य जमीन की फर्जी तरीके से खरीद बिक्री की गई है. इस पूरे खेल में रांची के कई बड़े कारोबारी,अधिकारी और माफिया शामिल है. बड़े पैमाने पर जमीन हेरा फेरी का खेल खेला जा रहा था. लेकिन जैसे ही ईडी की कार्रवाई हुई तो आईएएस अधिकारी से लेकर राजस्व कर्मचारी और दलाल सलाखों के पीछे चले गए. अब इस जांच में और कौन -कौन से लोगों के नाम सामने आएंगे वह आने वाला वक्त बताएगा.         

Tags:Hemant Soren had captured the Bajra landBabulal attacked the governmentbabulal marandihemant sorenarmy land scam in jharkhanded action in ranchijharkhandjharkhand politics newsed on politicsed actionjmmbjp jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.