✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आयुष्मान योजना को बंद करने की तैयारी में है हेमंत सरकार! बड़ें अस्पतालों को लाभ पहुंचाने की हो रही साजिश: अजय साह

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:08:10 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार देशभर में जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने वाली आयुष्मान भारत योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है. अजय साह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश का हवाला दिया, जिसमें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने के लिए नए नियमों का प्रावधान किया गया है. इस आदेश के अनुसार अब केवल उन्हीं अस्पतालों को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा, जिनमें शहरी क्षेत्रों में कम से कम 50 बेड और ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 30 बेड की सुविधा होगी.

उन्होंने आशंका जताई कि इस आदेश के लागू होने के बाद पूरे झारखंड में बमुश्किल 15 अस्पताल ही बचेंगे, जो इस योजना का लाभ दे पाएंगे. भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार पूरी तरह से 'वित्तीय कुप्रबंधन' में फंसी हुई है, जिसके कारण विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में कटौती की जा रही है.

उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझ कर ऐसे नियम बनाये हैं कि राज्य के अधिकांश अस्पताल इस योजना से बाहर हो गये हैं, जिससे सरकार को योजना की राशि में कटौती करने का मौका मिल गया है. अजय साह ने झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कथित भ्रष्टाचार को रोकने के लिए छोटे अस्पतालों को योजना से बाहर करने की बात कही थी. उन्होंने मांग की कि सरकार उन अस्पतालों के नाम और उनके खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करे. उन्होंने आशंका जतायी कि बड़े कॉरपोरेट अस्पतालों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. भाजपा प्रवक्ता ने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए कहा कि यह झारखंड के लाखों जरूरतमंद मरीजों के हितों के खिलाफ है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए. संवाददाता सम्मेलन में मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक मौजूद थे.

 

 

 

Tags:Hemant governmenthut down Ayushman YojanaAjay Sahjharkhand newsjharkhand BJPhemant sorenBJP on hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.