✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

8 अप्रैल को होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:01:56 PM

रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 8 अप्रैल को की जाएगी. कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 8 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर एक बजे से शुरू होगी.

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है. कैबिनेट बैठक को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया, "मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक 8 अप्रैल बुधवार को दोपहर एक बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी." कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी. इसके लिए कई प्रस्ताव पहले से ही तैयार हैं.

पिछली बैठक में मंईयां योजना पर हुआ था बड़ा फैसला

25 मार्च 2025 को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों को राशि भेजने का निर्णय लिया गया. आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होने पर भी लाभुकों को 3 माह तक 7500 रुपये (2500 रुपये प्रतिमाह) की राशि भुगतान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं होने के कारण शुरुआत में मात्र 38.34 लाख लाभुकों को ही योजना की राशि भेजी गई. 20.60 लाख लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण होल्ड पर रखे गए थे.

Tags:jharkhand cabinet meetingjharkhand cabinet meeting todayhemant cabinet meetingcabinet meetingjharkhand cabinet meeting livejharkhand cabinet meeting newshemant soren cabinet meetingjharkhand cabinet meeting news todayhemant cabinetjharkhand cabinethemant soren cabinet meeting livejharkhand: hemant cabinethemant soren newshemant cabinet meeting livehemant sorenhemant soren cabinethemant soren cabinet expansion in jharkhand8 Aprilmany important decisions will be taken

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.