✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हेमंत कैबिनेट की बैठक कल, मंईयां सम्मान योजना के 18 लाख लाभुकों के भुगतान को लेकर लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:40:31 PM

रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक कल यानी 25 मार्च को की जाएगी. कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 25 मार्च को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे से शुरू होगी. कल के होने वाले इस बैठक में सरकार की ओर से विभिन्न प्रस्तावों समेत मंईयां योजना के बचे हुए 18 लाख लाभुकों के भुगतान से संबंधित बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. इसके साथ ही कल के बैठक में सरकार उन विषयों पर चर्चा कर सकती है जो हाल ही में विधानसभा में सुर्खियों में रहे हैं.

बैठक में आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. पिछली बैठक में भी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने को लेकर कई अहम फैसले लिए थे. ऐसे में इस बार भी नई घोषणाएं होने की संभावना है. वहीं मंईयां योजना को लेकर विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार ने बताया था कि बाकि बचे लाभुकों की सम्मान राशि को लेकर कैबिनेट में फैसले लिए जाएंगे. ऐसे में कल की बैठक मंईयां योजना के लाभुकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बताते चलें कि झारखंड की लगभग 18 लाख महिलाएं अभी भी अपने खाते में 7500 रुपये आने का इंतजार कर रही हैं. सरकार के वादे के मुताबिक होली से पहले कई लाभार्थी महिलाओं के खाते में 7500 रुपये भेजे गए. लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें अभी तक योजना की राशि नहीं मिली है. इस बीच योजना के लाभार्थियों की सूची में बड़ा बदलाव किया गया है. यह बात सामने आ रही है कि कई लाभार्थी महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए गए हैं. जिससे राज्य में हंगामा मचा हुआ है.

 

Tags:Hemant cabinet meeting tomorrowjharkhand cabinet meetinghemant cabinet meetingjharkhand cabinet meeting todaycabinet meetingjharkhand cabinet meeting newsjharkhand cabinet meeting livejharkhand cabinet meeting news todayhemant soren cabinet meetinghemant cabinetjharkhand cabinethemant soren cabinet meeting livejharkhand: hemant cabinethemant sorenhemant soren newshemant soren cabinethemant soren cabinet expansion in jharkhandjharkhand cabinet meeting 2023maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojnamaiya samman yojana 6 kist kab aaegamaiya samman yojana 6th installment datemaiya samman yojana chhatta kist kab aayegamaiya samman yojana 2024maiya samman yojana 7500maiya samman yojana new updatemaiya yojana 2500 kab milegaमंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना फर्जीवाड़ामंईयां सम्मान योजना होली किस्तमंईयां सम्मान योजना मारपीट वीडियोमंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तमंईयां सम्मान योजना महिला लाभार्थीझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईया सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरेंझारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजनामंईयां योजनासम्मान योजना कैसे चेक करेंझारखंड सरकार योजनाभुगतान समस्याjharkhand समाचारहेमंत सोरेन

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.