मोतिहारी(MOTIHARI): सड़क हादसे से जुड़ी एक बड़ी खबर मोतीहारी से सामने आई है. जहां एक कंटेनर और ट्रक में टक्कर हो गयी. टक्कर में कंटेनर चालक और ट्रक के खलासी की मौके पर मौत हो गई है. वहीं कंटेनर भी धू-धू कर जल गया है. ये घटना जिले के डुमरिया घाट नेशनल हाइवे की है. जहां आज सुबह हाइवे पर खड़ी ट्रक को उसका खलासी पार्किंग करा रहा था. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कन्टेनर ने ट्रक में टक्कर मार दिया. जिसमें कंटेनर चालक और ट्रक पीछे करा रहे खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं जोर की इस टक्कर में कंटेनर के केबिन में आग लग गई.
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच अग्निशमन दस्ते को बुलाया. जिसके माध्यम से आग पर काबू पाया गया. वहीं कंटेनर में लदे सामानों को जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला गया. साथ ही इस दुर्घटना में दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. वहीं अब हाइवे पर यातायात सुचारू कर दिया गया है.
यह भी पढें:
