✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इश्क में टूटा दिल तो सीधा ट्रेन के आगे लेट गया युवक, वजह पूछते ही बिलख-बिलखकर रोया, VIDEO Viral

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 8, 2026, 3:09:59 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो देखने के मिलते है.जिसे देखकर कभी आप गुदगुदाने पर मजबूर होते है तो कभी वह वीडियो आपको अंदर से झकझोर कर रख देता है.एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.वीडियो में एक शख़्स प्यार में धोखा मिलने के बाद ट्रेन की पटरी पर लेट जाता है. वही इसके बाद ट्रेन ड्राइवर कुछ ऐसा करता है जिससे पूरा मंजर ही बदल जाता है. फिर सामने आती है टूटे दिल और प्यार में धोखे की वह कहानी जिससे शायद लोग अंजान रह जाते.

गम बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक

प्यार खुबसूरत एहसास होता है जब दो लोग एक दूसरे को पसंद करते है तो साथ जीने मरने की कसमे भी खाते है लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बनती है जब एक पार्टनर बिछड़ता है तो दूसरे का जीना मुश्किल हो जाता है. इस युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जहां वह किसी लड़की से 5 साल से प्यार करता था. दोनों में सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक से लड़की उसे छोड़ कर चली गई और शादी कर लिया. युवक का दिल को तोड़ दिया. वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और मरने के लिए सीधी ट्रेन की पटरी पर लेट गया.

ड्राइवर ने बचा ली युवक की जान

वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि ट्रेन का ड्राइवर अंदर से ही वीडियो बना रहा है और यह कह रहा है कि अरे भाई क्या हो गया क्यों पटरी पर लेट गए हो....इतना कहने के बाद वीडियो फिर से शुरू हो गया है, जब ट्रेन का ड्राइवर ट्रेन रोककर उतर कर उस युवक के पास जाने लगता है और पूछता है भाई क्या हो गया... क्यों मरने आए हो...इतना सुनते ही पिटरी पर लेटा युवक उठकर बैठ जाता है और बिलख बिलख कर रोने लगता है.जब ड्राइवर उससे वजह पूछता है तो वह कहता है कि वह 5 साल से उस लड़की से प्यार करता था लेकिन आज उसकी शादी कहीं और हो रही है. यह बात वह बर्दाश्त नहीं कर सकता.तभी ट्रेन का ड्राइवर समझाता है कि जाने दो धोखा दे दिया तो क्या तुम मर जाओगे...यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @WokePandemic नाम की आईडी से शेयर किया गया है और पूरी कहानी बयां की गई है.वायरल वीडियो 17 सेकंड का है जिसको अब तक मिलियन लोगों ने देखा है वही लाइक शेयर और कमेंट भी किया है.कैप्शन में आगे लिखा है, ‘हम मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हैं, हम ‘मज़बूत रहो’ वाले कोट्स पोस्ट करते हैं, लेकिन जब कोई आदमी धोखे के बाद चुपचाप टूट जाता है, तो कोई परवाह नहीं करता. लोग हंसेंगे, लोग कहेंगे, आगे बढ़ो भाई, लोग उसे कमजोर होने के लिए दोषी ठहराएंगे, लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं करता कि कितनी आसानी से दिलों के साथ खेला जाता है,आज प्यार डिस्पोजेबल हो गया है. 

वीडियो पर लोग कर रहे हैं तरह-तरह के कमेंट

वही अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. कुछ लोग कह रहे है कि आजकल के जमाने में प्यार को एक मजाक बनाकर रख दिया गया है....वही दूसरे ने लिखा कि प्यार आज कल डिस्पोसाल की तरह हो गया है जब तक उपयोग करना है करो, फिर फेंक दो...वही कुछ लोग इस वीडियो में ट्रेन के ड्राइवर की तारीफ कर रहे है कि कैसे उसने उसकी जान बचा ली.

Tags:kerala suicide viral videoviral videoviral video deathviral video indiaksrtc bus viral videosocial media viral video issuekerala suicide videoviral videos keralaviral video accountabilityviral video false claimkerala viral video caseviral kerala videokerala viral video tragedyviral video blackmail caseviral video abetment chargessadhvi prem baisa viral videosadhvi prem baisa ka viral videoshocking suicide videosuicide after viral clipkozhikode bus video suicide

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.