✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह मामले पर हुई सुनवाई, शाम 4 बजे सुनाया जाएगा फैसला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:50:39 AM

पटना(PATNA): विवादों में चल रहे पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह के मामले में आज पटना के दानापुर स्थित सिविल कोर्ट में अपहरण के एक मामले में सुनवाई हुई. हालांकि वे कोर्ट में पेश नहीं हुए. उनके तरफ से उनके वकील जनार्दन राय ने कोर्ट में पक्ष रखा.  दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद स्पेशल पीपी ने कोर्ट से समय की मांग की. जिसके बाद जज ने शाम 4 बजे तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा है. आज शाम 4 बजे फैसला सुनाया जायेगा. 

कार्तिकेय सिंह के वकील ने कही यह बात 

वहीं इस मामले में कार्तिकेय सिंह के वकील ने अपने बयान में  बताया कि पटना हाईकोर्ट ने जिस वक्त बेल एंटीसिपेटरी रिजेक्ट किया था, उस समय पुलिस ने फाइनल फैसला नहीं किया था. लेकिन आज पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और कहा कि केस में कार्तिकेय सिंह की इंवॉल्वमेंट नहीं है. इसी को देखते हुए कार्तिक कुमार की ओर से एंटीसिपेटरी बेल फाइल किया गया है. चार बजे तक फैसला ले लिया जाएगा. 

इस मामले में हो रही सुनवाई 

बता दें कि इस मामले में उनकी सुनवाई 16अगस्त को ही होना था. लेकिन उस दिन नई सरकार का शपथ ग्रहण था. जिसमें मंत्री कार्तिकेय भी शामिल थे. महागठबंधन की नई सरकार में उन्हें कानून मंत्री बनाया गया था. तो वे भी अपने मंत्री पद की शपथ ले रहे थे. लेकिन शपथ लेने के बाद कानून मंत्री को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया था. दरअसल जिस एमएलसी को बिहार में कानून की जिम्मेदारी दी गई है उसके खिलाफ कोर्ट से अपहरण के मामले में वारंट जारी किया जा चुका था. दरअसल, राजीव रंजन की 2014 में किडनैपिंग हुई थी. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था. राजीव रंजन की किडनैपिंग मामले में एक आरोपी बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी थे. जिनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया हुआ था.  लेकिन इस मामले में न तो कार्तिकेय सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर किया और ना ही जमानत के लिए अर्जी दी थी. 16 अगस्त को इनको कोर्ट में पेश होना था, लेकिन ये मंत्री पद की शपथ ले रहे थे. इसके बाद आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई है. आज शाम तक इस पर फैसला भी सुना दिया जायेगा. 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.