✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाई, पुलिस ने सौंपी केस डायरी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:03:38 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH) : हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी की मौत मामले में पुलिस ने कोर्ट को केस डायरी सौंप दी है. अब कल यानी 31 जनवरी को कोर्ट अग्रिम जमानत मामले में अपना फैसला सुना सकता है. आपको बता दें कि हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी की जलने से मौत हो गई है. वह अपने पति के आवास में ही गंभीर रूप से जल गई थीं. इस मामले में मायकेवालों ने पूर्व एसडीओ अशोक कुमार के अलावा उनके परिवार के कई सदस्यों पर जलाकर मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इस को लेकर आरोपी पति सह पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की ओर से व्यवहार न्यायालय हजारीबाग में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है. आपको बता दें कि इससे पूर्व 17 जनवरी को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस डायरी मांगी थी. कोर्ट का आदेश के बाद पुलिस की ओर से केस डायरी सौंप दी गई है.  26 दिसंबर को हजारीबाग के झील रोड स्थित एसडीओ आवास में एसडीओ की पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी. इसके बाद इलाज के दौरान 28 दिसंबर की सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. मौत के बाद से हजारीबाग में काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था. इसके बाद सरकार ने हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार को पद से हटाते हुए रांची तबादला कर दिया है. अनीता के मायके वाले लगातार पूर्व एसडीओ अशोक कुमार और उनके परिवार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मगर पुलिस अबतक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

 

 

Tags:hazaribag sdo ashok kumar wife diedhazaribagh sdo shailesh kumarhazaribagh sadar sdo ashok kumarashok kumarhazaribaghsdo ashok kumarhazaribagh sdohazaribagh sdo ashok kumaallegations on sdo ashok kumarhazaribagh sdo khabarhazaribagh newshazaribagh sdo aaj ka samacharcrime news in hazaribaghhazaribagh sdo wifehazaribagh sdo 2024hazaribagh sdo latesthazaribagh sdo news todayhazaribagh sdo today newsashok kumar movieskishore kumarHearing on anticipatory bailformer Hazaribagh SDO Ashok Kumarpolice has submitted the case diary

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.