रांची (RANCHI): नेशनल शूटर तारा शाहदेव का मामला बड़ा सनसनीखेज वाला रहा था. इस मामले की सीबीआई जांच हो रही थी.यह केस अब अंतिम मुकाम पर है. कई लोग इस मामले में आरोपी बने थे. सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है.
जानिए तारा शाहदेव मामले में आगे क्या होगा
निशानेबाज तारा शाहदेव का सनसनीखेज मामला 2014 का है. तारा ने अपने पति रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल के खिलाफ 2014 में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का संगीन आरोप लगाया गया था. इस मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल की मां कौशल रानी और झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्टर मुस्ताक अहमद आरोपी बनाए गए थे. मुस्ताक अहमद को बर्खास्त कर दिया गया था.
2015 में सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी
जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था. तारा शाहदेव के इस मामले की सीबीआई जांच के अनुशंसा की गई. 2015 में सीबीआई की अपराध शाखा ने इस केस को टेक अप किया. इसके बाद 2018 में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो गया था. अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष से गवाह पेश किए गए. सीबीआई कोर्ट में इस संबंध में सुनवाई पूरी हो गई है. इस मामले पर सीबीआई कोर्ट द्वारा 30 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा.