✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

‘द न्यूज पोस्ट’ की खबर पर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, चाईबासा में डायरिया से पीड़ित बच्चों के लिए भेजी मेडिकल टीम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 29, 2025,
Updated: 11:00 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ‘द न्यूज पोस्ट’  की खबर का असर एक बार फिर हुआ है. चाईबासा के नयागांव में डायरिया की खबर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन से बात कर तत्काल मेडिकल टीम भेजने का निर्देश दिया है. बता दें कि ‘चाईबासा के नयागांव में फैली डाटरिया की खबर  ‘द न्यूज पोस्ट’ ने प्रमुखता से दिखाई थी. जिस पर स्वास्थ्य मंत्री तत्काल एक्शन लिया है.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर पर लिखा है कि-‘डायरिया से ग्रसित पांच बच्चों को टाटा अस्पताल व चार को जगन्नाथपुर अस्पताल रेफर किया गया है, शेष का इलाज गांव में जारी है. सभी की स्थिति नियंत्रण में है. स्थिति पर मेरी लगातार नजर बनी हुई है. सभी को समुचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जा रही है. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी'.

 

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले जेटेया पंचायत के नयागांव में डायरिया फैलने से 20 बच्चे बीमार हो गए, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई. गुरुवार को गांव के बच्चे प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में पढ़ने गए थे और सभी बच्चों ने स्कूल में खाना खाया था. इसके बाद एक-एक कर बच्चों को उल्टी और शौच जाने लगा, जिसके कारण सात बच्चों को इलाज के लिए जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

बीमार बच्चों में दीपांजलि गोप (उम्र-साढ़े आठ वर्ष), आरोही गोप-(उम्र-8 वर्ष), अनीश कुमार गोप ( उम्र-10 वर्ष) सभी बच्चे नयागांव गोप टोला के हैं. एक बच्चे को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि 25-30 बच्चे डायरिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं. 6 साल की आयुषी गोप की मौत हो गई.

 

Tags:Health MinisterHealth Minister irfan annsariThe News Post'diarrhea in Chaibasachildren suffering from diarrhea in Chaibasamedical teamvomiting and diarrhea in babiesdiarrhea in babystomach pain in childrentreatment of stomach pain in childrenhemant soren in chaibasadiarhea in babiescauses & treatment of stomach pain in childrenvomiting and diarrheachildren healthbaby diarrheadiarrheababy with diarrheachaibasajharkhand gk in hindi 2020bihar news in hindi today livestomach pain in kidsjharkhand gk in english

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.