✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कुर्ता-पायजामा पहनकर स्कूल जाना हेडमास्डटर को पड़ा महंगा, डीएम ने किया सस्पेंड

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:34:44 PM

लखीसराय(LAKHISARAI): DM और हेडमास्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला बिहार के लखीसराय जिले का है. यहां बालगुदर पंचायत के कन्या प्राथमिक विद्यालय बालगुदर का निरीक्षण करने डीएम संजय कुमार सिंह पहुंचे थे. उनके साथ स्थानीय मुखिया भी मौजूद थे. इसी दौरान स्कूल के प्रिंसिपल निर्भय कुमार सिंह पर डीएम भड़क गए. दरअसल इसमें प्रिंसिपल के पहनावे को देखकर डीएम गुस्से में आ गए. प्रिंसिपल को कुर्ता पजामा पहने देख डीएम ने कहा कि यह जनप्रतिनिधि का पहनावा है. इसके बाद डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को वहीं से फोन मिला दिया और प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की बात करने लगे. हेडमास्टर की सैलरी भी रोकने की बात कही. डीएम कैमरे के सामने ही हेडमास्टर पर चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, डीएम कहते हैं कि हेडमास्टर को अपनी सैलरी से ही स्कूल में लाइट्स लगवाने चाहिए. लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग डीएम के व्यवहार पर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं. असल में वीडियो में डीएम छात्रों के सामने ही हेडमास्टर से आपत्तिजनक भाषा में बात करते दिखते हैं.इसका वीडियो वायरल होने के बाद कई IAS और IPS अधिकारियों ने भी ट्वीट कर DM पर कार्रवाई की मांग की है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.