✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

एक दिन में पी जाता था 20-20 सिगरेट..वायरल वीडियो में युवक ने बताया कॉरपोरेट स्ट्रेस का ऐसा काला सच की कांप गई रूह- देखिए

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:29:44 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): नौकरी करना सभी के लिए जरूरी है.अगर आप नौकरी नहीं करेंगे तो फिर आपके परिवार का पोषण कैसे होगा लेकिन आजकल के जमाने में कॉर्पोरेट जगत में नौकरी करना मतलब अपने जीवन को दाव पर लगाने के बराबर है. कॉर्पोरेट जगत में जितने लोग भी काम करते है वह बहुत अच्छी तरह से सहमत होंगे अगर आप 8 घंटे की ड्यूटी करने के बाद कंपनी से निकल भी जाते है तो भी कंपनी की किच किच आपका पिछा नहीं छोड़ती है.जितनी देर आप कंपनी में रहते हो उतनी देर बॉस और मैनेजर आपके सर पर चढे रहते है और आपको इतना ज्यादा परेशान कर देते है कि आप डिप्रेशन के शिकार होने लगते है.दरअसल एक वायरल वीडियो ने लोगों की रूह कंपा दिया है जिसमे एक युवक ने कॉर्पोरेट जगत के काले सच के बारे में बताया है.जो काफी भयावह है.

काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

आपको बताए कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक दयाल नाम का शख्स अपने आप को क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्ममेकर और डिजाइनर बता रहा है.वीडियो में उसने बताया है कि वह लंबे समय से सर दर्द का पीड़ित है.लम्बे समय से हो रहे सर दर्द को शख़्स ने अपने जीवन का एक हिस्सा मान लिया था लेकिन उसे जरा भी भनक नहीं थी कि यह सर दर्द उसकी नौकरी की वजह से हो रहा है.और उसके डिप्रेशन का तार उसके काम से लिंक्ड है.

नौकरी के दबाव में गुजर रहा था जीवन

वायरल वीडियो में सख्श ने बताया कि सर दर्द की वजह से वह इतना परेशान हो चुके थे कि अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया.हालांकी उन्हें नौकरी छोड़ने के बाद किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं थी लेकिन एक बहुत बड़ा चमत्कार हुआ और सिरदर्द 12 दिन के अंदर ही पूरी तरीके से गायब हो गया.वही सिगरेट पीने की लत भी छूट गई. उनका कहना है कि उन्हें ऐसा हल्का महसुस होने लगा जैसे किसी ने बहुत भारी बोझ उनके सर से उतार दिया हो.नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें ना तो कोई दवा लेनी पड़ती है और ना ही कोई ऐसी ध्यान करने की जरुरत पड़ती है. 

एक दिन में 20 पी जाता था 20-20 सिगरेट

वीडियो में लोग तब हैरान हो गए जब युवक ने बताया कि जब वह कॉर्पोरेट जगत में नौकरी कर रहा था तब वह इतना ज्यादा डिप्रेशन में चला गया था कि रोज 20-20 सिगरेट पी जाता था.वो जानता था कि या उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और उसे छोड़ने की कोशिश भी करता था लेकिन मानसिक तनाव और नौकरी का बोझ की वजह से वह इसको नहीं छोड़ा पता था.उनके मुताबिक, जब दिमाग शांत हुआ और भीतर का तनाव खत्म हुआ, तो सिगरेट की तलब अपने आप खत्म हो गई.

नौकारी छोड़ने के बाद हुआ बहुत बड़ा चमत्कार 

वीडियो में युवक ने बताया कि जैसे ही उसने नौकरी छोड़ी उसकी आस पास की सकारात्मक ऊर्जा को वह महसूस करने लगा. वहीं उसके परिवार माता-पिता के साथ दोस्तों को भी अहमियत देने लगा और समय देने लगा.नौकरी करते हुए उसका जीवन पूरी तरह से कंपनी में ही सीमट कर रह गया था, जिसकी वजह से वह पूरी तरह से डिप्रेशन का शिकार हो चुका था.नौकरी छोड़ने के बाद दिमाग को शांत किया अब वह अगल-बगल हो रहे है चीजों को भी महसुस करते है.

24 घंटे तनाव में रहता था

युवक ने यह भी बताया कि पहले उनका दिमाग हमेशा किसी न किसी चिंता में उलझा रहता था. डेडलाइन का डर, बॉस को जवाब देने का दबाव, काम को लेकर झूठ बोलने या बहाने बनाने की मजबूरी और हर वक्त खुद को साबित करने की चिंता. इन सबके बीच उन्हें कभी यह एहसास ही नहीं हुआ कि यह लगातार तनाव उनके स्वास्थ्य को धीरे-धीरे खोखला कर रहा है.उसने बताया कि जीवन में पैसा ही बहुत कुछ नहीं होता है अगर आपका मन शांत हो तो आप कम सैलरी में भी खुशी से जीवन व्यतीत कर सकते है. वही अगर आपका मन अशांत है तो मोटी सैलरी भी आपके लिए कौड़ी के बराबर है.

क्या हम जीवन को दांव पर लगाकर नौकरी कर रहे है  ?

दयाल की कहानी यह सवाल खड़ा करती है कि क्या हम अपनी सेहत और मानसिक शांति की कीमत पर काम कर रहे है.इस वीडियो के बारे में युवक ने किसी को नौकरी छोड़ने की सलाह नहीं दी है लेकिन उसने इतना जरूर समझा दिया है कि जीवन में संतुलन बहुत जरूरी है.नौकरी जरूरी है लेकिन आपके जीवन की कीमत पर नहीं.

Tags:viral videovideo viralviral video leakviral video linkhorse viral videoviral video truthanimal viral videokaluwa viral videoviral mmss videoviral video detailsviral video 19 minute19 minute viral videoriyaz aly viral videoinstagram viral video19-minute viral videoviral video 19 minutesfact check viral videohoney rose viral videoviral videos in hindi19 min 34 sec viral videoindian girl viral videoviral video kaise dekhefunniest viral videos

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.