✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आर्केस्ट्रा डांसर से की ऐसी घिनौनी हरकत, नहीं रुकी बेशर्मी और जबरन कर दिया ऐसा कांड, वायरल वीडियो से मचा बवाल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 2:21:19 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश में जहां एक ओर महिलाओं को पूजनीय दर्जा दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर देश के कई कोने में उन्हें वस्तुमात्र के रूप में देखा जाता है. वहीं बात जब ऑर्केस्ट्रा डांसर की हो तो उन्हें तो लोग आज भी गंदी नज़रों से देखते हैं या उनके लिए अपने मन में गंदी धारणा बना लेते हैं. नाम मात्र की इज्जत के साथ अपनी आबरू बचाते हुए ऑर्केस्ट्रा डांसर के लिए अपना पेट पालना किसी जंग से कम नहीं है. यह जंग जो वह रोज लड़ती है अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए और कई बार तो वह अपनी आबरू तक दांव पर लगा देती हैं मात्र चंद पैसों के लिए. 

पर सवाल यहाँ ये है की महिलायें आखिर सुरक्षित कहाँ है. ना घर पर ना बाहर, ना बाजार में, ना ऑफिस में ना किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में. महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है यह वीडियो जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला डांसर ऑर्केस्ट्रा में डांस प्रस्तुति दे रही होती जहां कुछ लड़के उसके साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं. उसे गंदी तरह से छूते हैं और तो और बाकी लोग वहाँ बैठे तमाशा देखते रहते हैं. 

हालांकि थोड़ी देर बाद कुछ अन्य लोगों ने आकर उस आदमी के चंगुल से महिला डांसर को छुड़ाया. पर सवाल अब भी वही है की महिलायें आखिर कहाँ सुरक्षित हैं? इस वीडियो के सामने आने से ना सिर्फ महिला सुरक्षा पर बल्कि इंसानियत और मानवता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

यह वीडियो कहाँ का है और यह वारदात कब हुई है इसकी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है. पर जो दृश्य इस वीडियो में दिखाए गए हैं उससे यह जरूर साफ होता है की महिला डांसर के साथ अभद्र व्यवहार हुआ है जो की मानवता को शर्मसार करती है.

नोट : The News Post इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

Tags:viral videoorchestraorchestra videoorchestra dancerorchestra dancer videoorchestra dancer viral videoorchestra dancer obscene videoorchestra danceorchestra dance videolatest newsbig newstop newsviral newsgiral viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.