✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हार्दिक पंड्या ने पत्नी नताशा के साथ रचाई व्हाइट शादी, बेटा अगस्त्य भी हुए शामिल 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:41:38 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत के मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपने पत्नी नताशा स्टेनकोविका के साथ उदयपुर में एक बार फिर से शादी रचाई. कोर्ट मैरिज के तीन साल बाद इस कपल ने वेलेंटाइन डे पर एक ग्रैंड व्हाइट वेडिंग की. इस शादी की खास बात ये थी कि इसमें दोनों के बेटे अगस्त्य भी शामिल थे. वैसे तो शायद ही कोई संतान अपने मां बाप के शादी में शामिल होता है लेकिन हार्दिक और नताशा के वेडिंग ने ये स्टीरियोटाइप को खत्म कर दिया. 

सोशल मीडिया में छाया वेडिंग पिक्चर्स

हार्दिक और नताशा के व्हाइट वेडिंग की पिक्चर्स ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है. हर तरफ इस लवली कपल की तस्वीरें ही फ्लोट कर रही है. फोटो में हार्दिक रॉयल ब्लैक तकसीदो में नजर आ रहे हैं. जबकि नताशा व्हाइट बॉडी फिट गाउन में बेहद गॉर्जियस दिख रही है. कुछ तस्वीरों में इन दोनों के फैमिली मेंबर्स भी दिखे जा सकते हैं. बता दें कि इस शादी में हार्दिक के भाई कुणाल पंड्या और उनकी वाइफ पंकुडी शर्मा भी मौजूद रहीं. इसके साथ ही स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन और कमेंटेटर जतिन सप्रू की इस शानदार शादी के गवाह बने.

हार्दिक घुटनों में बैठकर क्रूज में किया था प्रपोज 

रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक और नताशा की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी. इस समय नताशा को नहीं पता था की हार्दिक इंडिया के बेहतरीन क्रिकेटर में से एक हैं. ऐसे हार्दिक ने भी एक शो के दौरान बताया था. समय बीता और इनकी मुलाकात प्यार में बदल गई. इसके बाद साल 2020 में वो समय आया जब हार्दिक ने नताशा को एक क्रूज में जिंदगी भर साथ देने के लिए प्रपोज किया. इसी समय हार्दिक के फैंस को नताशा और हार्दिक के रिलेशनशिप का पता चला. प्रपोजल के कुछ ही समय बाद हार्दिक के फैंस को एक शॉकिंग अनाउंसमेंट सुनने को मिला. वो खबर थी नताशा की प्रेगनेंसी की. इसके बाद दोनों ने लिमिटेड गेस्ट के साथ कोर्ट मैरिज की थी. बता दें कि फिलहाल हार्दिक क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिख सकते हैं.

Tags:Hardik Pandya's white weddingNatashaAgastyajharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.