✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक पंड्या को मिल सकती है भारतीय टीम की कमान, 3 जनवरी को खेला जाएगा पहला मैच  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:39:34 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत और श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है. यह सीरीज तीन जनवरी से शुरू होगी, जिसका पहला मैच मुंबई में होगा. सूत्रों की मानें तो इस सीरीज के लिए हरफनमौला हार्दिक पांड्या को भारत का कप्तान बनाया जा सकता है.   

रोहित शर्मा चोट के कारण हो सकते हैं टीम से बाहर

बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के अंगूठे की चोट को ठीक होने में अभी और समय लग सकता है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि रोहित टी20 कप्तानी से हटेंगे या मामला फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया में भारत के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से यह स्पष्ट हो गया है कि नई चयन समिति के कार्यभार संभालने के बाद टीम में बदलाव होगा. हालांकि अभी तक इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''यह मामला शीर्ष परिषद के एजेंडे में भी नहीं था और इस पर मंच पर चर्चा नहीं की गई थी. केवल चयन समिति ही कप्तानी पर फैसला ले सकती है. हालांकि, भारत की टी20 टीम को पूरी तरह से नया रूप दिया जा सकता है. इसी कारण उम्मीद जताई जा रही है कि हरफनमौला हार्दिक, जिन्होंने गुजरात टाइटन्स के लिए अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है, को कप्तानी के लिए एक अच्छा रिप्लेसमेंट माना जा सकता है.

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का ये है शेड्यूल

बता दें श्रीलंका की टीम के खिलाफ भारत का पहला टी-20 मैच मुंबई में 3 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का दूसरा मैच पुणे में 5 जनवरी को और तीसरा मैच राजकोट में 7 जनवरी को खेला जाएगा.

भारतीय टीम अभी बांग्लादेश टूर पर है जहां, वनडे में 2-1 से हार मिलने के बाद अब टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने वापसी की है. पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 188 रनों से हराया था. गुरुवार से भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शुरू हो चुका है.    

Tags:Hardik PandyaIndian teamT20 seriesSri LankaINDIAN TEAMSRILANKA TEAMT20 SERIESSPORTS NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.