✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Hardik Natasa Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा एक दूसरे से हुए अलग, क्रिकेटर ने इंस्टा पर पोस्ट कर दी जानकारी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:30:56 AM

TNP DESK: इस वक्त की बड़ी खबर बॉलीवुड गलियां से सामने आ रही है. क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर अपने और अपनी पत्नी नताशा के अलग होने की पुष्टि की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया है कि वह और नताशा एक दूसरे को तलाक दे रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरें मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ था.  कई तरह की चर्चाएं बॉलीवुड गलियारों में चल रही थी लेकिन अब सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है. जब हार्दिक ने खुद पोस्ट कर अपने तलाक की खबरों पर मोहर लगाई है.

हार्दिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

हार्दिक ने पोस्ट कर लिखा है कि यह फैसला उन दोनों के लिए काफी मुश्किल था. उन्होंने लिखा है कि 4 साल साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. हमने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन हम दोनों को लगता है. कि हमारे लिए यही फैसला सही है उन्होंने लिखा कि यह हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था. साथ में बिताए खुशी के पल आपसी सम्मान और सहयोग को देखते हुए हमने एक साथ इंजॉय किया और फैमिली के तौर पर आगे बढ़े.

आगे हार्दिक ने लिखा कि हम अगस्त्य को पाकर काफी खुश है. अगस्त्य हमेशा हमारी जिंदगी का आधार रहेगा. हम दोनों एक कोपेरेंट्स की तरह उसकी देखभाल करेंगे. हम उसे वह सब कुछ देंगे जो हम उसकी खुशी के लिए कर सकते हैं. लिखा कि हमें उम्मीद है कि आप हमें सपोर्ट करेंगे और हमें समझेंगे और हमारी प्राइवेसी का इस मुश्किल घड़ी में ख्याल रखेंगे.

Tags:Hardik Natasa DivorceCricketer hardik pandyaNatasa StankovicHardik PandyaNatasa Stankovic separationNatasa removed Pandya from her usernameEntertainment newsTrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.