✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मरे नहीं हो तो फांसी लगा लेना, जहर देने के बाद फोन करके गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को कहा, जानिए सनसनीखेज सच्ची वारदात की कहानी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:16:15 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्यार मोहब्बत के खेल में कई लोगों की जान चली जाती है. ऐसी है एक कहानी जिसका अंत बहुत ही दुखद हुआ. यह कहानी है उत्तर प्रदेश के एटा जिले की. जहां एक गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को बुलाकर कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई.

एटा जिले के नारायणपुर गांव की यह कहानी है. चित्रा नामक लड़की और अंकित नामक लड़के के बीच प्यार का रिश्ता था. अंकित हाथरस का रहने वाला था. वह चित्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन चित्रा के परिवार वाले इसके खिलाफ थे. इस बीच चित्रा की शादी बुलंदशहर के हेमंत से कर दी गई. इसके बाद भी चित्रा अपने प्रेमी अंकित से मिला करती थी जिस कारण से चित्रा का भाई अमित गुस्से में रहता था.उसे यह पसंद नहीं था. चित्रा के पति हेमंत को भी यह सब अच्छा नहीं लग रहा था.

प्रेमी को पिलाई जहर

जानकारी के अनुसार चित्रा अपने प्रेमी अंकित को रास्ते से हटाना चाहती थी. इसलिए उसने साजिश रच के रूप से अपने शहर एटा बुलाया. वह अपने प्रेमी अंकित से मिलने बस स्टैंड गई बातचीत के दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक्स पिलाया इसमें पहले से ही जहर घुला हुआ था.

चित्रा के द्वारा दिए गए जहर वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद जब प्रेमी अंकित बस से अपने शहर लौट रहा था तो उसकी तबीयत खराब होने लगी. तभी उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसे कोल्ड ड्रिक्स में जहर देकर पिलाया गया है. उसके बाद जब वह मैनपुरी में हॉस्पिटलाइज हुआ तो उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी. चित्रा की क्रूरता यहीं तक ही नहीं रही. उसने अंकित को फोन कर यह सुनिश्चित करना चाहा कि उसकी मौत हुई है या नहीं. जब हॉस्पिटल के बेड पर चित्रा ने फोन कर उसका हाल चाल लिया तो वह पूछ रही थी कि तुम (प्रेमी अंकित) अभी तक मरे की नहीं, अगर नहीं मरे हो तो फांसी लगा कर झूल जाना.गुडबाय. इलाज के दौरान अंकित की अंततः मौत हो गई.

 पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही 

अंकित के परिजनों ने पुलिस को सारी बात बताई है इस संबंध में थाने में चित्रा उसके भाई अमित और उसके पति हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर कोतवाली एटा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने कहा है कि अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:UpGirlfriend gave poison to boyfriendUp crime newsCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.