✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हाजीपुर:राघोपुर में बाढ़ से जनजीवन ठप, पुलिस कर रही नाव से पेट्रोलिंग खाने के पड़े लाले

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:06:47 AM

हाजीपुर(HAJIPUR): बिहार के हाजीपुर में गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से राघोपुर प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गया है. तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ का पानी निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राघोपुर प्रखंड में चल रहे सभी सरकारी कार्यालयों को अस्थायी रूप से पटना शिफ्ट कर दिया गया है. बाढ़ के कारण सभी स्कूल भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए है.

नाव ही बनी सहारा

चारों ओर पानी फैल जाने से अब नाव ही लोगों और प्रशासन का एकमात्र सहारा बन गई है. पुलिसकर्मी भी क्षेत्र में गश्त और पेट्रोलिंग के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे है. वहीं, स्थानीय लोग जगह-जगह से आने-जाने के लिए ‘जुगाड़ु नाव’ का सहारा ले रहे है, लेकिन ये अस्थायी नावें किसी भी समय पलटने का खतरा पैदा करती हैं, जिससे लोगों की जान पर भी जोखिम मंडरा रहा है.

ऊंचे स्थानों की ओर पलायन

लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण लोग सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर है.प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए टीमों को तैनात किया है, लेकिन बाढ़ का पानी थमने के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे है.

Tags:FloodFlood in hajipurFlood in biharGandak riverTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayHajipurHajipur newsHajipur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.